BIHAR NEWS : शराब के नशे में धुत ASI ने मचाया हंगामा, ग्रामीणों ने बनाया बंधक ! थाने की पुलिस ने खुद किया गिरफ्तार BIHAR NEWS : अब कारा कर्मियों को मिलेगा आरामदायक घर! बिहार सरकार बनाएगी 44 आधुनिक आवासीय भवन, जानिए कितने रुपए होंगे खर्च मछली कारोबार विवाद में खूनी खेल! चौकीदार के साले की पीट-पीटकर हत्या, फिर मारी गोली patna train accident : पटना-दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए तीन मजदूर, मौके पर मौत बिहार में मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा नेटवर्क का भंडाफोड़, दरभंगा-पटना से 5 गिरफ्तार, 345 ग्राम हीरोइन बरामद BIHAR NEWS : जमीन बंटवारे का खूनी खेल! शराब के नशे में मां की बेरहमी से हत्या, गांव में हडकंप का माहौल बैंड-बाजों के साथ अनंत सिंह का स्वागत,जेल से बाहर आने के बाद कहा - अब जनता का काम करेंगे... Bihar Politics : शरद यादव से ललन सिंह तक; अब फिर नीतीश कुमार बने JDU के बॉस, जानिए अब तक कितनी दफा संभाल चुके हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व वंदे भारत की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, इलाज के दौरान मौत; स्टेशन पर मची अफरातफरी Bihar news : पिघली सियासी दूरी ! चिराग पासवान ने चाचा पशुपति पारस के छुए पैर,तस्वीर वायरल; क्या खत्म होगी नाराजगी?
17-Mar-2025 07:32 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Ara Tanishq Loot: आरा तनिष्क लूटकांड मामले में भोजपुर एसपी ने कार्रवाई करते हुए दारोगा समेत 3 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। आरा के गोपाली चौक स्थित तनिष्क ज्वेलर्स में 10 मार्च को 10 करोड़ 9 लाख की बड़ी लूट हुई थी। इस मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आने पर भोजपुर एसपी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दारोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया और डायल 112 के चालक को हटा दिया है।
इस लूटकांड में पुलिस की गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद भोजपुर एसपी ने आरा नगर थाना कांड संख्या-171/25 के तहत जांच के बाद ERV-4 डायल-112 के प्रभारी दारोगा मनोज तिवारी को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही सिपाही स्वीटी कुमारी और मंटू कुमार को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इसके अलावा, ERV-4 डायल-112 के चालक अरविंद कुमार, क्रॉस मोबाइल, आरा नगर थाना और आरा नवादा थाना के पुलिसकर्मियों को उनके पद से हटा दिया गया है।
पुलिस ने इस लूटकांड के तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही लूटकांड में इस्तेमाल की गई कार भी जब्त कर ली है। आपको बता दें कि आरा के गोपाली चौक स्थित तनिष्क ज्वेलर्स में 10 मार्च को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात हुई थी। हथियारबंद अपराधियों ने शोरूम में घुसकर 10 करोड़ 9 लाख रुपये के गहने लूट लिए और फरार हो गए। घटना के बाद भोजपुर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की और लूटकांड में शामिल दो अपराधियों को बड़हरा थाना क्षेत्र के बबुरा छोटा पुल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से दो पिस्टल, पांच कारतूस और लूट के दौरान सुरक्षा गार्ड से छीनी गई राइफल भी बरामद की।