ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
14-Dec-2025 12:21 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार के भागलपुर में सेल्फी और रील्स बनाने का शौक एक छात्र के लिए जानलेवा साबित हुआ। शनिवार दोपहर करीब दो से ढाई बजे के बीच जोगसर थाना क्षेत्र स्थित मानिक सरकार घाट पर गंगा किनारे सेल्फी ले रहे तीन छात्रों में से एक छात्र का पैर फिसल गया और वह गंगा नदी की तेज धारा में बह गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। बताया जाता है कि डूबा छात्र एक निजी स्कूल में पढ़ता था और अपने दो दोस्तों के साथ रील्स और सेल्फी बना रहा था। कुछ दूरी पर मौजूद नाविकों ने भी छात्र को बचाने का प्रयास किया, लेकिन गंगा की तेज धारा के कारण वह लापता हो गया।
सूचना मिलने के बाद जोगसर थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने संयुक्त रूप से खोज अभियान शुरू किया। करीब पांच घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बावजूद छात्र का कोई सुराग नहीं मिल सका। अंधेरा होने के कारण रात में अभियान रोक दिया गया, जिसे रविवार को फिर से शुरू किया गया।
जोगसर थाना के थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि रील्स बनाने और सेल्फी लेने के दौरान छात्र के डूबने की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की मदद से तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अभी तक किसी परिजन की ओर से कोई आवेदन नहीं दिया गया है।
बता दें कि सेल्फी और खतरनाक स्टंट के दौरान हादसों की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी ऐसे मामलों में कई लोगों की जान जा चुकी है। प्रशासन की ओर से खतरनाक रील्स बनाने वालों पर कार्रवाई की जाती रही है, लेकिन इसके बावजूद जानलेवा शौक का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।