ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
08-Sep-2025 02:30 PM
By First Bihar
BHAGALPUR: बिहार के भागलपुर जिले में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। एक अपार्टमेंट के अंदर डर्टी डांस चल रहा था। झारखंड से लाई गई दो लड़कियों से नंगा नाच करवाया जा रहा था। इस शर्मनाक घटना का खुलासा तब हुआ जब अपार्टमेंट के गार्ड ने डायल इसकी सूचना डायल 112 को दी। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इसी कॉलोनी में बाईपास थानाध्यक्ष प्रभात कुमार शर्मा भी किराए पर रहते हैं, लेकिन उन्हें अपने पड़ोस में चल रहे इस अवैध धंधे की भनक तक नहीं लगी।
मामला भागलपुर जिले के वास्तु विहार कॉलोनी की है, जहां आलीशान इमारतों के पीछे चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश डायल 112 की टीम ने किया है। यहां की बिल्डिंग में रात के अंधेरे में एक फ्लैट के भीतर शराब और शबाब की पार्टी चल रही थी, जहां झारखंड से बुलाई गयी दो लड़कियों से नंगा डांस करवाया जा रहा था। तभी जागरुक गार्ड ने जब डायल 112 को इसकी सूचना दी। तब सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच गयी। फ्लैट के अंदर के नजारे को देखकर पुलिस भी हैरान रह गयी।
अंदर के माहौल को देखकर पुलिस के भी होश उड़ गए। वहां शराब की बोतलों के साथ-साथ कई आपत्तिजनक सामान बरामद किये गये। वहां दो लड़कियां बिना कपड़े के डांस करती देख रही थीं और आठ लड़के इस तमाशे का लुत्फ उठा रहे थे। पुलिस को देखते ही 6 युवक अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले, जबकि दो युवकों और दोनों लड़कियां पुलिस के हत्थे चढ़ गये। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इसी कॉलोनी में बाईपास थानाध्यक्ष प्रभात कुमार शर्मा भी किराए पर रहते हैं, लेकिन उन्हें अपने पड़ोस में चल रहे इस अवैध धंधे की भनक तक नहीं लगी। डायल 112 की सूचना के बाद भी बाईपास थाना पुलिस को मौके पर पहुंचने में एक घंटा लग गया, जिसके चलते कई आरोपी मौके से फरार हो गए।
इस घटना ने पुलिस की लापरवाही और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या पुलिस जानबूझकर अनजान बनी रही? या फिर यह सिर्फ उनकी निष्क्रियता थी? फिलहाल, डीएसपी नवनीत कुमार ने जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। रिहाइशी इलाके में सेक्स रैकेट के खुलासा होने से इलाके के लोग भी हैरान हैं, और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। लोग इस बात को लेकर हैरान है कि जिस जगह डर्टी डांस और सेक्स रैकेट चल रहा था, ठीक उसी अपार्टमेंट में बाइपास थानाध्यक्ष प्रभात कुमार शर्मा का आवास है। लेकिन इसकी भनक तक उन्हें नहीं लगी। यह बड़ा सवाल है।
भागलपुर से फर्स्ट बिहार संवाददाता अजित कुमार की रिपोर्ट