ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत Bihar News: हड़ताली CO को अंतिम चेतावनी, कल शाम तक काम पर लौटें वरना..., डिप्टी CM का ऐलान - जनहित से समझौता नहीं BIHAR NEWS : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी! पूरी खबर पढ़ें BIHAR NEWS : बेगूसराय में दिनदहाड़े Axis बैंक लूट! 6 नकाबपोश बदमाशों ने 3-4 लाख रुपये लूटे, गार्ड घायल Bihar News: क्लासमेट की पिटाई से छात्रा की मौत, परिजनों ने शिक्षक पर लगाया गंभीर आरोप BIHAR NEWS : SP के बॉडीगार्ड की दबंगई ! गैस एजेंसी संचालक को धमकी देकर बिना पैसे दिए जबरन उठाया सिलेंडर, ऑडियो और CCTV फूटेज हुआ वायरल कोर्ट में हुआ हंगामा! पत्नी, पति और प्रेमी आमने-सामने, 5 साल का मासूम फंसा बीच में – आप भी पढ़ें कौन ले गया बच्चे को? BIHAR NEWS : शराब के नशे में धुत ASI ने मचाया हंगामा, ग्रामीणों ने बनाया बंधक ! थाने की पुलिस ने खुद किया गिरफ्तार BIHAR NEWS : अब कारा कर्मियों को मिलेगा आरामदायक घर! बिहार सरकार बनाएगी 44 आधुनिक आवासीय भवन, जानिए कितने रुपए होंगे खर्च

Home / bihar / bhagalpur-news / Bihar News: बिहार के इस जिले के लोगों को मिलने वाली है एक...

Bihar News: बिहार के इस जिले के लोगों को मिलने वाली है एक और गुड न्यूज, समानांतर फोरलेन पुल को लेकर आया नया अपडेट

09-Mar-2025 08:41 PM

By First Bihar

Bihar News: भागलपुर का समानांतर फोरलेन पुल साल 2027 के जुलाई महीने तक शुरू होने की संभावना है। करीब साढ़े चार किलोमीटर लंबे पुल के निर्माण कार्य में तेजी आई है। 12 पिलरों के वेलकैप पूरे हो चुके हैं। इस पुल के निर्माण के बाद बिहार से पश्चिम बंगाल और झारखंड के लिए भागलपुर के रास्ते अच्ची कनेक्टिविटी हो जाएगी।


दरअसल, समानांतर फोरलेन पुल, जिसकी लागत 995 करोड़ रुपये है और लंबाई 4.445 किलोमीटर है, जुलाई 2027 तक चालू हो जाएगा। इस लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए, फोरलेन समानांतर पुल के निर्माण में तेजी लाई गई है। इस परियोजना में 40 पिलरों में से 12 पिलरों के वेलकैप का काम पूरा हो चुका है। वेलकैप के बाद, पियर हेमर (हेमरहेड) बनाने का कार्य जून तक पूरा होगा।


बरारी की और दो पिलरों पर सरिया डालने का काम पूरा हो चुका है, जबकि गंगा की धार में 10 पिलरों में से 8 पिलरों का कार्य चल रहा है। बरसात से पहले नवगछिया की ओर 10-12 पिलरों के सुपर स्ट्रक्चर का काम शुरू हो जाएगा। फोरलेन पुल के सिग्मेंट बनाने का कार्य भी शुरू हो चुका है, जिसमें कुल 1700 सिग्मेंट बनाए जाएंगे। 


दो माह पहले ही, सुपर स्ट्रक्चर के डिजाइन को मोर्थ से मंजूरी मिल चुकी है। समानांतर पुल के निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ-साथ, एजेंसी अब इसके अप्रोच रोड का निर्माण भी शुरू कर चुकी है। पिलर की खुदाई से निकली मिट्टी से रोड बनाया जा रहा है। यह मिट्टी उन स्थानों पर भरी जा रही है, जहां से अलाइनमेंट निर्धारित किया गया है। 


फोरलेन समानांतर पुल का अप्रोच रोड भागलपुर की ओर पुल से पुराने टाल प्लाजा तक विक्रमशिला सेतु के अप्रोच रोड तक होगा। इस स्थान पर कनेक्टिविटी के कारण यह एक महत्वपूर्ण जंक्शन बनेगा। विक्रमशिला सेतु के अप्रोच रोड को एनएच 131 का दर्जा मिल चुका है, और इसे भी फोरलेन बनाने की तैयारी चल रही है। इस माह में डीपीआर तैयार हो जाएगा।


अगुवानी पुल सहित कई पुलों के लगातार ढहने की घटनाओं के मद्देनजर, पुल निर्माण में पूरी सावधानी बरती जा रही है। इस पुल में 68 पाये होंगे, और इसका स्पैन 100 मीटर होगा ताकि कार्गो जहाज आसानी से निकल सकें। पुल का फाउंडेशन 50 मीटर गहराई में दिया जा रहा है, और 40 फाउंडेशन का निर्माण किया जा रहा है। नवगछिया साइड में 12 और बरारी की ओर 14 पिलरों का काम कराया जा रहा है। इस पुल के बन जाने से पश्चिम बंगाल और झारखंड के लिए भागलपुर के रास्ते सीमांचल से कनेक्टिविटी काफी आसान हो जाएगी।