Bihar News : मोकामा विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह का बड़ा ऐलान, 15 दिन बाद जाएंगे जनता के बीच; गांव-गांव जाकर सुनेंगे समस्याएं Bihar News : गैस सिलेंडर का खेल! एक घर से 17 सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी का बड़ा खुलासा? LPG News : होटल-ढाबा वालों के लिए बड़ी खबर! बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, सरकार का नया नियम लागू TRE-3 Paper Leak : BPSC पेपर लीक का मास्टरमाइंड पकड़ाया! डब्लू मुखिया की गिरफ्तारी से खुलेंगे बड़े राज; करबिगहिया में EOU का एक्शन Bihar builder news : बिहार में बिल्डरों को बड़ी राहत: अब बिना दस्तावेज सालभर होगा कंपनी का रजिस्ट्रेशन, सरकार का बड़ा फैसला Sanjeev Hans IAS : सीबीआई ने IAS संजीव हंस समेत 8 के खिलाफ दर्ज की FIR, मंत्री के PA रहते इस काम के लिए एक करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप BIHAR NEWS : अनंत सिंह को जमानत कैसे मिली? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलटा पूरा केस! गवाहों के बयान में अंतर; हर तारीख पर पेश होंगे बाहुबली Bihar Traffic Update : चैती छठ पर पटना में ट्रैफिक लॉक! इन सड़कों पर नो-एंट्री, जानिए पूरा रूट और पार्किंग प्लान Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन
03-Apr-2025 09:38 AM
By MANOJ KUMAR
Bihar News : नौगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के पचगछिया गांव में दो पक्षों के बीच विवाद होने का मामला सामने आया है। यहां हिंदू और मुस्लिम पक्ष के लोग बच्चों के सब्जी खरीदने के दौरान हुए विवाद में आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है कि मुस्लिम पक्ष के बच्चे सब्जी खरीदने पचगछिया गांव स्थित बाजार पहुंचे थे, तभी हिन्दू पक्ष के कुछ युवकों से किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया.
जिसके बाद दोनों पक्ष के युवकों ने अपने-अपने पक्ष के और लोगों को बुला लिया. इसके बाद और विवाद शुरू हुआ और मामला बिगड़ता चला गया, जिसके बाद बात पत्थरबाजी और मारपीट तक जा पहुंची। वहीं इस घटना में मुस्लिम पक्ष के तीन युवक मोहम्मद शोएब, अब्दुल खान और मोहम्मद इनामुल अहमद गंभीर रूप से घायल हैं. जिनका इलाज स्वास्थ केंद्र गोपालपुर में चल रहा है. वहीं घटना की जानकारी मिलते हीं नवगछिया एसडीपीओ ओम प्रकाश सहित छः थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराने का प्रयास किया.
लेकिन दोनों पक्ष किसी की कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे, जिसके बाद मौके पर नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमारी और एसडीएम ऋतुराज प्रताप सिंह दल बल के साथ पहुंचे और किसी तरह से मामले को शांत कराया। वहीं घटना के बाद पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है, फिलहाल गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। वहीं घटना को लेकर मुस्लिम पक्ष से घायल युवक मोहम्मद शोएब ने कहा कि “सब्जी लेने गया था इसी बीच हिन्दू पक्ष के लोग शराब पीकर मेरे साथ मारपीट करने लगे। मेरा सिर तक फोड़ दिया है। उनकी नियत मुझे जान से मार देने की थी।
वहीं मौके पर पहुंची नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार ने कहा कि ‘हमलोगों को यह सूचना मिली थी कि पचगछिया गांव में दो पक्षों की बीच झगड़ा हुआ है, तो तुरंत हीं गोपालपुर थाना मौके पर पहुंची और फिर एसडीपीओ और एसडीओ और मैं खुद भी घटना स्थल पर पहुंची। हमलोगों को जैसी जानकारी अभी मिल रही है, वो ये है कि दो समुदाय के 16 से 18 वर्ष के जो लड़के है। उनकी आसपास में ही सब्जी के दुकानें हैं, जहां उनका विवाद हुआ. वही विवाद थोड़ा बढ़ गया और इनके बीच थोड़ी-बहुत मारपीट हुई है. उसी विवाद में एक पक्ष की तरफ से कुछ और लड़के लोग भी आ गए. उन लोगों के द्वारा यहां आकर विवाद जो और बढ़ावा देने का काम किया गया, जिसके तुरंत हीं बाद पुलिस पहुंच गई थी. अब स्थिति एकदम सामान्य है और कहीं कोई इशु नहीं है। हमलोग दोनों पक्षों से आवेदन लेंगे और सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज करेंगे।