घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल सांसद राजेश वर्मा का 'हमारी बहना' अभियान, हर साल 51 बेटियों की कराएंगे शादी, कहा..भाई बनकर निभाऊंगा फर्ज
18-Nov-2025 09:19 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार में रेल कनेक्टिविटी को नई ऊंचाई देने वाली 1261 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी परियोजना को अब हरी झंडी मिल गई है। अजगैबीनाथ धाम (सुल्तानगंज) से कटोरिया तक 74.8 किलोमीटर नई रेल लाइन अब जल्द बिछेगी। सर्वे पूरा हो चुका है और भूमि अधिग्रहण भी आने वाले दिनों में शुरू होगा तथा नए साल में निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
यह लाइन असरगंज, तारापुर, बेलहर, श्रीनगर और सूयाबथान होते हुए कटोरिया तक जाएगी। वहीं, नए स्टेशन असरगंज, तारापुर, बेलहर, श्रीनगर और सूयाबथान में बनेंगे, जबकि कटोरिया भी स्टेशन के रूप में विकसित होगा।
श्रावणी मेले और कांवड़ यात्रा में बड़ी राहत
सबसे बड़ा फायदा देशभर के शिवभक्तों और खासकर कांवड़ियों को होगा। अभी सुल्तानगंज से देवघर की रेल दूरी भागलपुर-बांका-कटोरिया होकर 131 किमी है। नई लाइन बनने के बाद यह दूरी घटकर सिर्फ 101 किमी ही रह जाएगी। प्रतिवर्ष लाखों कांवड़िए गंगा जल लेकर देवघर जाते हैं ऐसे में आगे से कम समय और कम खर्च में उनकी यात्रा पूरी होगी।
क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में क्रांति
- अजगैबीनाथ धाम सीधे देवघर और बांका से जुड़ेगा
- जमालपुर-भागलपुर-साहिबगंज, भागलपुर-दुमका और गोड्डा-पीरपैंती लाइन से कनेक्शन
- भागलपुर-मंदारहिल सेक्शन से बांका रूट मजबूत होगा
- देवघर के लिए दो वैकल्पिक रूट मिल जाएंगे
पूर्व रेलवे के सीपीआरओ ने बताया है कि भूमि अधिग्रहण का अंतिम आकलन एक-दो दिन में पूरा हो जाएगा। इसके बाद भू-अर्जन विभाग को रिपोर्ट सौंपी जाएगी और मुआवजा वितरण शुरू होगा। निर्माण पूरा होने पर इस इलाके में ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी, व्यापार को बल मिलेगा और हजारों लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
स्थानीय लोग और कांवड़ संघ इस घोषणा के बाद उत्साहित हैं। उनका कहना है कि दशकों पुराना उनका सपना अब साकार होने जा रहा है। 2028-29 तक इस लाइन पर ट्रेनें दौड़ने की उम्मीद है। बिहार का रेल नक्शा आने वाले वर्षों में और मजबूत होने जा रहा है।