ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / bihar / bhagalpur-news / Bihar News: प्रचंड गर्मी के बीच भागलपुर में भीषण आग, कई घर जलकर...

Bihar News: प्रचंड गर्मी के बीच भागलपुर में भीषण आग, कई घर जलकर तबाह

Bihar News: प्रदेश में बढती अगलगी की घटनाओं के बीच अब ताजा खबर भागलपुर से है, जहाँ 8 से अधिक गरीबों के आशियाने जलकर राख में तब्दील हो गए हैं, घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद जैसे-तैसे इस आग पर काबू पाया जा सका है.

26-Apr-2025 02:49 PM

By First Bihar

Bihar News: भागलपुर के विक्रमशिला सेतु टीओपी के निकट अचानक लगी भीषण आग में कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया है. आग लगने की वजह खाना बनाने के दौरान निकली चिंगारी बताई जा रही है. देखते ही देखते एक घर से दूसरे घर और फिर चंद मिनटों में कई घर इसकी चपेट में आ गए. काफी मशक्कत के बाद इस विकराल आग पर काबू पाया गया है.


आसपास मौजूद 8 झोपड़ियां इस आग की चपेट में आईं और फिर देखते ही देखते ख़ाक में मिल गईं. इन झोपड़ियों में मौजूद सभी सामान जलकर राख हो गए. भीषण आग को देखकर लोग अपनी जान बचाने को इधर उधर भागने लगे और इस दौरान भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई. गनीमत है कि इस अगलगी की घटना में किसी की जान नहीं गई है.


इस घटना की खबर मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद भीषण आग पर काबू पाया जा सका. जिन गरीबों के ये आशियाने थे उन्हें भारी आर्थिक क्षति पहुंची है. कई परिवार इस घटना के बाद बेघर हो गए हैं और अब सड़क पर रहने को मजबूर हैं. प्रशासन की तरफ से मदद की जा रही है, लोगों को अस्थाई आश्रय और अन्य जरुरी सामान उपलब्ध कराए जा रहे हैं.


बताते चलें कि आजकल इस भीषण गर्मी के बीच अलग-अलग जिलों से कई अगलगी की घटनाएं देखने को मिल रही हैं. खगड़िया जिले में भी एक फर्निचर शो रूम जलकर राख हो गया जबकि इसी जिले के गौशाला रॉड में लकड़ी की कई दुकानें जलकर राख में तब्दील हो गई हैं, इन अगलगी की घटनाओं के कारण अलग-अलग भले ही रहे हों मगर इनकी बढती संख्या ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है.