सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
18-Apr-2025 07:11 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar News: भागलपुर के काजवलीचक धमाका मामले में जेल में बंद अशोक मंडल की 15 वर्षीय पुत्री साक्षी कुमारी ने आत्महत्या कर ली है। साक्षी का शव चाचा के घर में मिला। परिजनों के अनुसार वह डिप्रेशन में थी और उसे एक पारिवारिक शादी में जाने से मना किया गया था जिससे वह नाराज थी।
सेंट टेरेसा स्कूल की दसवीं कक्षा की छात्रा 15 वर्षीय साक्षी कुमारी का शव गुरुवार को अपने चाचा के आवास पर बंद कमरे में लटकता पाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर तातारपुर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस की शुरुआती जांच में आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है।
परिजनों के मुताबिक साक्षी डिप्रेशन से जूझ रही थी। खबरों के मुताबिक साक्षी की बुआ के बेटी की शादी 21 अप्रैल 2025 को थी। जहां उसे जाने से मना कर दिया गया था। जिसको लेकर वह काफी नाराज थी। साक्षी का शव अपने घर में नहीं, चाचा के आवास पर लटकते हालत में बरामद किया गया है। पुलिस इसको लेकर भी छानबीन कर रही है।
आपको बता दें कि तातारपुर थाना क्षेत्र के काजवलीचक में 3 मार्च 2022 की रात हुए भीषण धमाके में 15 लोगों की मौत हो गई थी। उस धमाके में साक्षी के पिता अशोक मंडल उर्फ गुड्डू को भी पुलिस ने आरोपित बनाया था। काजवलीचक धमाका कांड में जिंदा बचे पांच आरोपितों पर ट्रायल हो रहा है। सभी न्यायिक हिरासत में हैं।