ब्रेकिंग न्यूज़

Sanjeev Hans IAS : सीबीआई ने IAS संजीव हंस समेत 8 के खिलाफ दर्ज की FIR, मंत्री के PA रहते इस काम के लिए एक करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप BIHAR NEWS : अनंत सिंह को जमानत कैसे मिली? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलटा पूरा केस! गवाहों के बयान में अंतर; हर तारीख पर पेश होंगे बाहुबली Bihar Traffic Update : चैती छठ पर पटना में ट्रैफिक लॉक! इन सड़कों पर नो-एंट्री, जानिए पूरा रूट और पार्किंग प्लान Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल

Home / bihar / bhagalpur-news / Bihar news: बिहार में प्रेमी जोड़े ने की अनोखी शादी, अंबेडकर साक्षी मानकर...

Bihar news: बिहार में प्रेमी जोड़े ने की अनोखी शादी, अंबेडकर साक्षी मानकर लिए सात फेरे; खूब हो रही चर्चा

Bihar News: बिहार के भागलपुर में एक प्रेमी जोड़े ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की तस्वीर के सामने शादी कर अनोखी मिसाल पेश कर दी है.

15-Apr-2025 01:18 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के भागलपुर जिले के दो प्रेमी जोड़े की शादी चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, भागलपुर के दो कपल ने संविधान निर्माता बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की तस्वीर के सामने शादी रचाई है। वहीं, कपल ने भीम राव अंबेडकर को साक्षी मानकर शादी रचाई है जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि लड़की और लड़के दोनों ही बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की फोटो के सामने शादी रचा रहे हैं।


बता दें कि भागलपुर जिले के नवगछिया के मदुरापुर गांव की रहने वाली मुस्कान कुमारी ने सुपौल के रहने वाले सुनील कुमार के साथ शादी की है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इनके बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। हालांकि, घरवालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। जानकारी के अनुसार, सुनील कुमार जिस लड़की से प्रेम करता था वो रिश्ते में उसकी मामी की बहन थी। इस कारण से घरवालों को यह शादी मंजूर नहीं थी।


वहीं, बताया जा रहा है कि 9 अप्रैल को सुनील सहरसा से भागलपुर पहुंचा था। इसके बाद वो मुस्कान को अपने साथ लेकर भागलपुर ही चला गया। इसके बाद बीते दिन सोमवार यानि 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर की जयंती के दिन दोनों ने नवगछिया के ही एक मंदिर में बाबा साहब को साक्षी मानकर शादी रचा ली है।


इया बाद सुनील और मुस्कान ने भवानीपुर मार्केट स्थित मां काली मंदिर में शादी रचाई है। इस अनूठी शादी की खूब चर्चा हो रही है। मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि शादी के बाद इस कपल ने अब पूरी जिंदगी साथ रहने की कसम खाई है।