Bihar News: हड़ताली CO को अंतिम चेतावनी, कल शाम तक काम पर लौटें वरना..., डिप्टी CM का ऐलान - जनहित से समझौता नहीं BIHAR NEWS : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी! पूरी खबर पढ़ें BIHAR NEWS : बेगूसराय में दिनदहाड़े Axis बैंक लूट! 6 नकाबपोश बदमाशों ने 3-4 लाख रुपये लूटे, गार्ड घायल Bihar News: क्लासमेट की पिटाई से छात्रा की मौत, परिजनों ने शिक्षक पर लगाया गंभीर आरोप BIHAR NEWS : SP के बॉडीगार्ड की दबंगई ! गैस एजेंसी संचालक को धमकी देकर बिना पैसे दिए जबरन उठाया सिलेंडर, ऑडियो और CCTV फूटेज हुआ वायरल कोर्ट में हुआ हंगामा! पत्नी, पति और प्रेमी आमने-सामने, 5 साल का मासूम फंसा बीच में – आप भी पढ़ें कौन ले गया बच्चे को? BIHAR NEWS : शराब के नशे में धुत ASI ने मचाया हंगामा, ग्रामीणों ने बनाया बंधक ! थाने की पुलिस ने खुद किया गिरफ्तार BIHAR NEWS : अब कारा कर्मियों को मिलेगा आरामदायक घर! बिहार सरकार बनाएगी 44 आधुनिक आवासीय भवन, जानिए कितने रुपए होंगे खर्च मछली कारोबार विवाद में खूनी खेल! चौकीदार के साले की पीट-पीटकर हत्या, फिर मारी गोली patna train accident : पटना-दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए तीन मजदूर, मौके पर मौत
11-Mar-2025 09:49 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar news: भागलपुर के लोगों के लिए खुशखबरी है। भागलपुर में एक नया रेलवे स्टेशन जगदीशपुर में बनेगा। इसके साथ ही वर्तमान रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण किया जाएगा। वर्तमान स्टेशन पहले के जैसे ही चालू रहेगा। नए स्टेशन में कई सुविधाएं होंगी। नये रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य शुरू करने से पहले विस्तृत परियोजना रिपोर्ट बनेगी। उत्तर प्रदेश की कंपनी याती निधि कंस्ट्रक्शन एजेंसी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
भागलपुर में जो नया रेलवे स्टेशन बनेगा वह स्टेशन जगदीशपुर में होगा। जो भागलपुर से 12 किलोमीटर दूर है। पहले इसे टेकानी में बनाने की योजना थी, लेकिन जगह की कमी के कारण जगदीशपुर को चुना गया। नए स्टेशन के साथ-साथ मौजूदा भागलपुर स्टेशन का भी कायाकल्प होगा। उत्तर प्रदेश की एक कंपनी को दोनों प्रोजेक्ट मिले हैं। मालदा डिवीजन ने इस बारे में पत्र जारी कर दिया है। अब डीपीआर तैयार होगा, फिर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
आपको बता दें कि भागलपुर स्टेशन पर जगह की कमी के कारण नया स्टेशन जरूरी हो गया है। मालदा डिवीजन के एक अधिकारी ने बताया कि भागलपुर स्टेशन पर प्लेटफार्म और यार्ड में जगह कम पड़ रही है। इसलिए ट्रेनों की आवाजाही सुचारू रूप से चलाने के लिए नया स्टेशन बनाया जा रहा है। जगदीशपुर में बनने वाले इस नए स्टेशन से ट्रेनों का बोझ कम होगा। एक टीम जल्द ही दोनों जगहों का निरीक्षण करने भागलपुर आएगी।