बैंड-बाजों के साथ अनंत सिंह का स्वागत,जेल से बाहर आने के बाद कहा - अब जनता का काम करेंगे... Bihar Politics : शरद यादव से ललन सिंह तक; अब फिर नीतीश कुमार बने JDU के बॉस, जानिए अब तक कितनी दफा संभाल चुके हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व वंदे भारत की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, इलाज के दौरान मौत; स्टेशन पर मची अफरातफरी Bihar news : पिघली सियासी दूरी ! चिराग पासवान ने चाचा पशुपति पारस के छुए पैर,तस्वीर वायरल; क्या खत्म होगी नाराजगी? अब इन लोगों को इलाज के लिए नहीं जाना होगा रांची! हर जिले में जल्द शुरू होगा इस बीमारी का इलाज; सरकार ने लिया फैसला Bihar mutation scam : सरकारी जमीन गायब करने का खेल? सुपौल के CO पर FIR, जांच में चौंकाने वाले खुलासे Nitish Kumar : JDU अध्यक्ष रहेंगे CM नीतीश, आज होगी औपचारिक घोषणा; पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह Bihar crime news ; मुजफ्फरपुर में बवाल का VIDEO वायरल! पथराव के बाद 11 पर केस; घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप BIHAR NEWS : शिवहर डीडीसी ब्रजेश कुमार के ठिकानों पर SVU की बड़ी रेड, मोतिहारी-पटना में एक साथ कार्रवाई; आय से अधिक संपत्ति का आरोप Bihar News : “18 लाख महिलाओं के 10-10 हजार अटके! ‘महिला रोजगार योजना’ में फंसा पेच; जानिए क्या है वजह
24-Mar-2025 07:04 PM
By Viveka Nand
Bihar Co Action: बिहार की एक महिला CO के खिलाफ विभागीय कार्यवाही चलाने का निर्णय लिया गया है. जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने यह संकल्प जारी किया है. भागलपुर के जिलाधिकारी ने 2 सितंबर 2024 को नाथनगर अंचल के तत्कालीन अंचल अधिकारी स्मिता झा के खिलाफ शिकायत की थी. अंचल अधिकारी स्मिता झा पर कई गंभीर आरोप हैं.
जिलाधिकारी ने अपने पत्र में तत्कालीन अंचल अधिकारी के खिलाफ कई गंभीर आरोपों में शिकायत की थी. आरोप है कि इन्होंने पद के दायित्व का निर्वहन नहीं किया .बिहार लोक शिकायत अधिकार अधिनियम के तहत दायर अपील की सुनवाई में पारित आदेश का अनुपालन नहीं किया . निजी व्यक्तियों के माध्यम से सरकारी कार्य का निष्पादन करती थीं. मुख्यालय से गायब रहती थी. विभागीय कार्यों में शिथिलता एवं उच्च अधिकारियों के आदेश की अवहेलना करती थी. जिलाधिकारी ने आरोप पत्र गठित कर विभाग को उपलब्ध कराया था.
इसके बाद राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने 14 नवंबर 2024 को इनसे स्पष्टीकरण मांगा. जिसका जवाब इन्होंने 9 दिसंबर 2024 को दिया. समीक्षा के बाद राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने विभागीय कार्यवाही संचालित करने का निर्णय लिया है. भागलपुर के अपर समाहर्ता को संचालन पदाधिकारी नियुक्त किया गया .है वर्तमान में स्मिता झा मधेपुरा की पुरैनी अंचल में राजस्व अधिकारी के पद पर पदस्थापित हैं.