ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : शराब के नशे में धुत ASI ने मचाया हंगामा, ग्रामीणों ने बनाया बंधक ! थाने की पुलिस ने खुद किया गिरफ्तार BIHAR NEWS : अब कारा कर्मियों को मिलेगा आरामदायक घर! बिहार सरकार बनाएगी 44 आधुनिक आवासीय भवन, जानिए कितने रुपए होंगे खर्च मछली कारोबार विवाद में खूनी खेल! चौकीदार के साले की पीट-पीटकर हत्या, फिर मारी गोली patna train accident : पटना-दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए तीन मजदूर, मौके पर मौत बिहार में मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा नेटवर्क का भंडाफोड़, दरभंगा-पटना से 5 गिरफ्तार, 345 ग्राम हीरोइन बरामद BIHAR NEWS : जमीन बंटवारे का खूनी खेल! शराब के नशे में मां की बेरहमी से हत्या, गांव में हडकंप का माहौल बैंड-बाजों के साथ अनंत सिंह का स्वागत,जेल से बाहर आने के बाद कहा - अब जनता का काम करेंगे... Bihar Politics : शरद यादव से ललन सिंह तक; अब फिर नीतीश कुमार बने JDU के बॉस, जानिए अब तक कितनी दफा संभाल चुके हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व वंदे भारत की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, इलाज के दौरान मौत; स्टेशन पर मची अफरातफरी Bihar news : पिघली सियासी दूरी ! चिराग पासवान ने चाचा पशुपति पारस के छुए पैर,तस्वीर वायरल; क्या खत्म होगी नाराजगी?

Home / bihar / bhagalpur-news / Bihar News : सौतन के साथ भाग रहा था पति, ऐन मौके पर...

Bihar News : सौतन के साथ भाग रहा था पति, ऐन मौके पर पहुंच गई पत्नी, फ़िल्मी अंदाज में घंटों भर चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Bihar News : भवेश ट्रेन में सवार होने ही वाला था कि उसकी पहली पत्नी नीलम देवी अपने पिता धमेंद्र यादव और बच्चों के साथ स्टेशन पहुंच गई।

20-Mar-2025 09:33 AM

By First Bihar

Bihar News : बिहार के भागलपुर जंक्शन पर बुधवार को एक हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक पति अपनी दूसरी पत्नी के साथ भागने की तैयारी में था, लेकिन पहली पत्नी ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। यह घटना उस वक्त हुई, जब युवक अंग एक्सप्रेस से बेंगलुरु रवाना होने वाला था। स्टेशन पर गुस्साई पत्नी और हैरान यात्रियों की भीड़ ने सीन को फिल्मी बना दिया।


बताते चलें कि सबौर थाना क्षेत्र के आलमनगर निवासी भवेश एक दिन पहले ही गुजरात से भागलपुर लौटा था। उसने टपुआ दियारा की काजल कुमारी से दूसरी शादी रचाई और उसे लेकर बेंगलुरु में बसने की योजना बनाई। भवेश ट्रेन में सवार होने ही वाला था कि उसकी पहली पत्नी नीलम देवी अपने पिता धमेंद्र यादव और बच्चों के साथ स्टेशन पहुंच गई। नीलम को पता चल चुका था कि उसका पति दूसरी शादी कर नई पत्नी के साथ जा रहा है।


भवेश को काजल के साथ देखते ही नीलम फूट-फूटकर रोने लगी। उसने पति का हाथ जोर से पकड़ लिया और बिलखती रही। नीलम के पिता ने बताया, "हमें खबर मिली थी कि भवेश दूसरी शादी कर बेंगलुरु भाग रहा है। हम तुरंत स्टेशन आए।" हंगामे के बीच यात्रियों की भीड़ जमा हो गई। लोग इस अनोखे तमाशे को देखते रहे। जिसके बाद आरपीएफ ने हालात संभाला और भवेश को जीआरपी थाने के हवाले कर दिया।


आरपीएफ की टीम उस वक्त जनरल कोच में यात्रियों को व्यवस्थित कर रही थी। शोर सुनकर वे मौके पर पहुंचे और मामले को समझने के बाद भवेश को जीआरपी को सौंप दिया। जीआरपी अब इस मामले की जांच कर रही है। एक यात्री ने कहा, "ऐसा नजारा फिल्मों में ही देखा था। आज स्टेशन पर सच में ड्रामा हो गया।"