ब्रेकिंग न्यूज़

Sanjeev Hans IAS : सीबीआई ने IAS संजीव हंस समेत 8 के खिलाफ दर्ज की FIR, मंत्री के PA रहते इस काम के लिए एक करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप BIHAR NEWS : अनंत सिंह को जमानत कैसे मिली? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलटा पूरा केस! गवाहों के बयान में अंतर; हर तारीख पर पेश होंगे बाहुबली Bihar Traffic Update : चैती छठ पर पटना में ट्रैफिक लॉक! इन सड़कों पर नो-एंट्री, जानिए पूरा रूट और पार्किंग प्लान Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल

Home / bihar / bhagalpur-news / BIHAR TEACHER NEGLIGENCE : यह कैसी शिक्षा ? क्लास टाइम में मैडम ने...

BIHAR TEACHER NEGLIGENCE : यह कैसी शिक्षा ? क्लास टाइम में मैडम ने बच्चों से अपनी स्कूटी धुलाई, VIDEO वायरल होने के बाद एक्शन लेंगे ACS सिद्धार्थ

BIHAR TEACHER NEGLIGENCE : बिहार के भागलपुर से एक वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें एक स्कूल की शिक्षिका बच्चों से स्कूटी सफाई करा रही है अब देखना यह है कि इस मामले में क्या एक्शन लिया जाता है

13-Apr-2025 08:30 AM

By First Bihar

बिहार के शिक्षा विभाग से जुड़ीं कोई न कोई ऐसी खबरें सामने आती रहती है जो पुरे राज्य में चर्चा का केंद्र बिंदु बन जाता है। ऐसे में अब एक ताजा मामला भागलपुर से सामने आया है,जहां एक सरकारी स्कूल के शिक्षक बच्चों से अपनी स्कूटी की गंदगी साफ़ करवा रही है। अब इस पुरे घटनाक्रम का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसके बाद अब लोगों का कहना है कि क्या इस मामले में शिक्षा विभाग के ACS एस सिदार्थ एक्शन लेंगे। 


जानकारी के मुताबिक, भागलपुर के जगदीशपुर प्रखंड के मुखेरिया मध्य विद्यालय का बताया जा रहा है। यहां स्कूटी में कीचड़ लगने के बाद दो शिक्षिका ने अलग-अलग दो स्कूटी को बच्चों से साफ करवाई। सबसे हैरानी की बात है कि उस समय क्लास चल रही थी लेकिन बच्चे क्लास में पढ़ाई करने के बदले इधर दूसरे काम में व्यस्त हैं। इसके बाद अब इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हलांकि, फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो के सटीकता की पुष्टि नहीं करता है। 


मालूम हो कि, 5 दिन पहले सुल्तानगंज के एक विद्यालय में बच्चों से मजदूरी करवाई गई थी। प्रधान शिक्षक अपने सामने बच्चों से मजदूरी करवा रहे थे। उस मामले में भी शिक्षक पर कार्रवाई नहीं हो पाई है। अब देखना शेष है कि इस दोनों मामले में शिक्षा विभाग किस तरह से कार्रवाई करती है या फिर मुकदर्शक बनकर रह जाती है। 


वही, इस मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा ने कहा कि वीडियो मीडिया के माध्यम से ही प्राप्त हुआ है। इसकी जांच करवा रहे हैं। शिक्षिका से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। जांच कर कार्रवाई करेंगे। बच्चों से काम कराना उचित नहीं है। 


इधर,  जिले में शिक्षकों की मनमानी थमती नजर नहीं आ रही है। बच्चों के अभिभावक स्कूलों में पढ़ने भेजते हैं, लेकिन यहां बच्चों से मजदूरी करवाई जाती है। इसके बाबजूद इनलोगों पर एक्शन नहीं लिया जा रहा है। जिससे इनलोगों का हौसला और बुलंद हो रहा है।