ब्रेकिंग न्यूज़

बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर

Home / bihar / bhagalpur-news / Bihar News: बिहार में अधिकारियों की मनमानी पर सवाल, इंजीनियरों ने DM को...

Bihar News: बिहार में अधिकारियों की मनमानी पर सवाल, इंजीनियरों ने DM को भेजा नोटिस

Bihar News: बिहार अभियंत्रण सेवा संघ (बेसा) ने भागलपुर जिले के जिलाधिकारी (DM) के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का रुख अपनाते हुए उन्हें कानूनी नोटिस भेजा है. जानें... क्या है पूरा मामला.

11-Jun-2025 09:20 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार अभियंत्रण सेवा संघ (बेसा) ने भागलपुर जिले के जिलाधिकारी (DM) के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का रुख अपनाते हुए उन्हें कानूनी नोटिस भेजा है। संघ के महासचिव राकेश कुमार ने जानकारी दी कि यह कदम कार्यपालक अभियंता बृजनन्दन कुमार के साथ कथित अमर्यादित व्यवहार और अवैध हिरासत के विरोध में उठाया गया है।


संघ के अनुसार, बृजनन्दन कुमार को उनके कर्तव्य पालन के दौरान न केवल अपमानित किया गया, बल्कि डीएम द्वारा अकारण गिरफ्तार करवाकर 4–5 घंटे तक स्थानीय थाने में बैठाए रखा गया। अभियंता का आरोप है कि इस दौरान डीएम ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और मानसिक रूप से भयभीत करने का प्रयास किया। मानसिक दबाव इतना अधिक था कि उन्हें चिकित्सकीय उपचार की आवश्यकता पड़ी।


बेसा ने अपने बयान में कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है। राज्य के विभिन्न जिलों से अभियंताओं के साथ अधिकारियों द्वारा दुर्व्यवहार की शिकायतें लगातार मिलती रही हैं। लेकिन इस बार मामला एक वरिष्ठ अभियंता के सीधे उत्पीड़न से जुड़ा है, जिससे राज्यभर के अभियंताओं का मनोबल गिरा है। संघ का कहना है कि यदि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो इससे विकास कार्यों पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। अभियंता दवाब और भय के माहौल में स्वतंत्र रूप से कार्य नहीं कर पाएंगे।


बिहार अभियंत्रण सेवा संघ ने राज्य सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। महासचिव राकेश कुमार ने कहा, हम चाहते हैं कि सरकार इस मामले को गंभीरता से ले और संबंधित डीएम के खिलाफ जांच के आदेश दे। अभियंता किसी भी विकास परियोजना की रीढ़ होते हैं। यदि उन्हें अपमानित किया जाएगा, तो राज्य का विकास रुक जाएगा।  इस पूरे मामले में अभी तक भागलपुर के डीएम की कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। प्रशासनिक स्तर पर भी मामले की जांच की कोई जानकारी नहीं दी गई है। वहीं, संघ ने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो राज्यव्यापी आंदोलन पर भी विचार किया जा सकता है।