हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
18-Jan-2021 03:50 PM
By SUSHIL KUMAR
BHAGALPUR : बड़ी खबर भागलपुर से है, जहां भागलपुर के पूर्व कमिश्नर अखिलेश्वर गिरी की बेटी अनुभूति गिरी जायसवाल ने सुसाइड कर लिया है. अनुभूति की मौत को बाद घर में कोहराम मच गया है.
बताया जा रहा है कि अनुभूति ने आदमपुर थाना क्षेत्र के खरमंचक स्थित अपने ससुराल में खुदकुशी कर ली है. मरने से पहले अनुभूति ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें उन्होंने सुसाइड की वजह बीमारी बताई है. सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि वह अपनी गंभीर बीमारी की वजह से खुदकुशी कर रही है.बीमारी के अलावे और कोई भी सुसाइड की वजह नहीं है. इसके साथ ही उसने लिखा है कि उसके पति और ससुरालवाले बहुत अच्छे हैं. वो सब उसका बहुत ख्याल रखते हैं. उसे किसी से कोई शिकायत नहीं है.
मैं भी अपने बच्चों के साथ जीवन बिताने का सोचती हूं पर लगता है कि बिमारी की वजह से यह नहीं हो पाएगा. बीमारी ने उसे तोड़ कर रख दिया है. 2 साल से मैं दवाइयां और डॉक्टर से परेशान हो गई हूं.इन्हीं सब से परेशान होकर यह कदम उठा रही हूं. ये मेरा एक-दो दिन का फैसला नहीं है बल्कि मैं 6 माह से यह सोच रही थी. मेरे नाम से जो LIC है वो मेरे दोनों बच्चों को दिया जाए. मेरी अंतिम क्रिया आर्य समाज से किया जाए और मुझे मुखाग्नि मेरा बेटा दे. मैं अपने मम्मी पापा से माफी मांगती हूं. उन्होंने हमारे लिए बहुत कुछ किया. मुझे अपने बच्चों को छोड़कर जाने का दुख भी है. सब मुझे माफ कर देना. आई एम सॉरी.....आपकी अनुभूति.