ब्रेकिंग न्यूज़

छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम

Home / bihar / Bihar News: नैनीताल गए बिहार के युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई...

Bihar News: नैनीताल गए बिहार के युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई यह आशंका; सड़क जाम कर किया उग्र प्रदर्शन

Bihar News: नैनीताल में काम करने गए बिहार के मजदूर रमेश मांझी की संदिग्ध मौत के बाद बेतिया में परिजनों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया, निष्पक्ष जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग।

30-Jan-2026 05:01 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: नैनीताल के पीलीभीत जिले के मझोला क्षेत्र में काम करने गए मजदूर रमेश मांझी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने के बाद बेतिया में हालात तनावपूर्ण हो गए। जब रमेश का शव बेतिया लाया गया, तो परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। 


आक्रोशित लोगों ने बेतिया–पटजिरवा मुख्य मार्ग पर शव को बीच सड़क पर रखकर आगजनी की और जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। परिजनों का आरोप है कि रमेश मांझी के साथ काम करने गए दो अन्य मजदूर—धर्मेंद्र मांझी और अरुण मांझी—अब भी पीलीभीत में बंधक बनाए गए हैं। 


उनका कहना है कि तीनों मजदूरों के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया, जिसके चलते रमेश की मौत हुई। परिजन मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सदर-2 के एसडीपीओ रजनीकांत प्रियदर्शी भी घटनास्थल पर पहुंचे। 


उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें समझाया और आश्वासन दिया। काफी मशक्कत के बाद प्रदर्शन समाप्त कराया गया और बेतिया–पटजिरवा मुख्य मार्ग पर यातायात को सुचारू रूप से बहाल कराया गया। हालांकि, परिजन अब भी दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी, कथित रूप से बंधक बनाए गए मजदूरों की सुरक्षित रिहाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग पर अड़े हुए हैं। प्रशासन की ओर से मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया गया है।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट