ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / bihar / Bihar Crime News: आपसी वर्चस्व को लेकर हुई चाकूबाजी, युवक गंभीर रूप से...

Bihar Crime News: आपसी वर्चस्व को लेकर हुई चाकूबाजी, युवक गंभीर रूप से घायल, आरोपी गिरफ्तार

Bihar Crime News: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के खड्डा गांव में शुक्रवार की देर शाम आपसी वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

05-Jul-2025 07:54 AM

By First Bihar

Bihar Crime News: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के खड्डा गांव में शुक्रवार की देर शाम आपसी वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक 26 वर्षीय बब्लू पासवान को इलाज के लिए जीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।


जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब खड्डा गांव के बीच स्थित मंदिर के पास कुछ युवक एकत्र होकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और गुटों के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। अचानक एक पक्ष के युवक गोलु कुमार उर्फ अमन ने चाकू निकालकर बब्लू पासवान पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और परिजनों ने घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। परिजनों का कहना है कि विवाद मामूली था, लेकिन उसने इतनी हिंसा का रूप ले लिया कि बब्लू की जान पर खतरा उत्पन्न हो गया है। नौतन थाना प्रभारी ने पुष्टि की है कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल से बात कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आरोपी युवक गोलु कुमार उर्फ अमन को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।


पुलिस अधिकारी ने बताया, घायल युवक की स्थिति गंभीर है। हम मामले की सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई करेंगे ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। स्थानीय लोगों ने इस घटना को लेकर चिंता जताई है और प्रशासन से अपील की है कि वह क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए विशेष कदम उठाए। बेतिया के खड्डा गांव में बढ़ती हुई हिंसा और चाकूबाजी की घटनाओं ने स्थानीय जनजीवन को असुरक्षित बना दिया है।