ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
24-Dec-2025 10:35 PM
By First Bihar
BETTIAH: बेतिया में दो एटीएम से करीब 24 लाख रुपये की लूट के मामले में चंपारण रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय ने कड़ा रुख अपना पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। बड़ी लापरवाही सामने आने के बाद डीआईजी ने कार्रवाई करते हुए नौतन थाना और नगर थाना की गश्ती दल में तैनात सभी पुलिसकर्मियों के वेतन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।
इसके साथ ही, घटना की सूचना मिलने के बावजूद समय पर उचित कार्रवाई नहीं करने के गंभीर मामले में बेतिया के प्रभारी एसपी से भी जवाब तलब किया गया है। यह सनसनीखेज वारदात आलोक भारती चौक और नौतन इलाके में हुई थी, जहां बेखौफ अपराधियों ने महज दो घंटे के अंतराल में गैस कटर की मदद से दो एटीएम मशीनों को काटकर करीब 24 लाख रुपये उड़ा लिए थे।
इस घटना के बाद से ही पुलिस की रात्रि गश्ती व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे थे। डीआईजी ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा व्यवस्था और गश्ती में किसी भी प्रकार की कोताही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।
मामले के उद्भेदन और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए डीआईजी के निर्देश पर आठ विशेष टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में लगातार छापेमारी कर रही हैं। इसी कड़ी में बेतिया पुलिस की एक टीम पश्चिम बंगाल के खड़गपुर पहुंची है..
जहां स्थानीय पुलिस द्वारा पकड़े गए कुछ संदिग्ध चोरों से इस कांड के सिलसिले में गहन पूछताछ की जा रही है। वर्तमान में सदर एसडीपीओ विवेक दीप के नेतृत्व में विशेष टीम जांच को तेजी से आगे बढ़ा रही है और पुलिस को जल्द ही इस गिरोह के पर्दाफाश की उम्मीद है।
बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट