Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
13-Jan-2021 01:29 PM
GOPALGANJ : गोपालगंज के सदर अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मंगलवार की देर रात जिलाधिकारी अपनी बेटी को लेकर इलाज कराने पहुंच गए. इस दौरान सदर अस्पताल में मौजूद डॉक्टर और कर्मी सभी ड्यूटी पर अलर्ट हो गए. जिलाधिकारी की बेटी का इलाज किया गया और फिर डीएम घर लौट गए. डीएम के इस कदम से समाज को एक सकारात्मक संदेश मिला है.
दरअसल डीएम साहब की मासूम बेटी को रात में अचानक पेट दर्द की शिकायत हुई. दर्द बढ़ने पर डीएम अपनी खुद ही अपनी बेटी को लेकर सदर अस्पताल पहुंच गए, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया. कुछ देर बाद डीएम बेटी को लेकर घर लौट गए. डीएम के अस्पताल पहुंचते हीं अस्पताल कर्मियों ने सफाई कार्य शुरू कर दिया और साथ ही सदर अस्पताल में मौजूद डॉक्टर, कर्मी सभी ड्यूटी पर अलर्ट हो गए.
बताया जा रहा है कि गोपालगंज के डीएम के रुप में डॉ नवल किशोर ने हाल ही में पदभार लिया है. डीएम का प्रभार लेने के बाद वह सबसे पहले सदर अस्पताल पहुंचे थे और डॉक्टरों को मुस्तैदी से ड्यूटी करने की हिदायत दी थी.