हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
09-Jan-2026 10:43 PM
By First Bihar
DESK: बेंगलुरु में गैस रिसाव से आग लगने की घटना में बिहार के 5 युवक झुलस गए। जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि सभी युवक बिहार के सारण जिले के रहने वाले हैं। बेंगलुरू में सभी एक प्राइवेट कंपनी में मजदूरी करते थे और एक ही कमरे में रह रहे थे।
रात में सोने के बाद जब आज सुबह शुक्रवार को चाय बनाने के लिए गैस चुल्हा जलाई तो आग लग गयी। आग में झुलसने वाले युवक छपरा जिले के मांझी थाना क्षेत्र के गुर्दाहां खुर्द गांव के हैं। इनमें भरदुल खान का पुत्र बिट्टू खान, खलील मियां का पुत्र अरबाज आलम, कन्हैया चौधरी का पुत्र अन्नू कुमार, महेश चौधरी का पुत्र रोहित कुमार और अरब गुलाम हुसैन का पुत्र मुजफ्फर आलम शामिल हैं। सभी की उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। हादसे में दो युवकों गंभीर रूप से घायल हो गया है, पांचों युवकों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन बेंगलुरु के लिए रवाना हो गए।
जानकारी के अनुसार, युवक गुरुवार रात खाना खाने के बाद सो गए थे। शुक्रवार सुबह चाय बनाने के लिए जैसे ही गैस जलाई, आग भड़क गई। आशंका है कि रात में गैस लीक होकर कमरे में फैल गई थी। आसपास के लोगों की मदद से सभी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। बताया गया कि एक ठेकेदार के बुलावे पर पांचों युवक एक जनवरी को बेंगलुरु चले गए थे। सभी एक साथ एक ही रूम में रहते हैं और खाना भी साथ बनाकर खाते हैं। चाय बनाने के दौरान उन्हें पता नहीं चला कि गैस का रिसाव हो रहा है, जैसे ही माचिस जलाई आग लग गयी। जिसमें कमरे में मौजूद पांचों युवक झूलसकर घायल हो गये।