बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर
03-Jul-2020 10:19 AM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बेगूसराय में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ है। आक्रोशित लोगों ने मौके पर जमकर बवाल किया है। सड़क पर लोग आगजनी कर प्रदर्शन कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ उनकी झड़प भी हुई है। लोगों का गुस्सा देखते हुए घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल को बुला लिया गया है। लोगों के आक्रोश के बीच मौके पर तनाव बना हुआ है।
तेज रफ्तार का कहर उस समय देखने को मिला जब अज्ञात वाहन ने दो बुलेट सवार युवकों को रौंद दिया जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज के समीप की है।मृतक युवक की पहचान लोहिया नगर थाना क्षेत्र के आनंदपुर निवासी सिंघेश्वर साह के पुत्र सन्नी साह और जगदीश साह के पुत्र जीतू साह के रूप में की गई है।
बताया जा रहा है कि मृतक सन्नी और जीतू बुलेट पर सवार होकर बेगूसराय से अपने घर आनंदपुर लौट रहे थे उसी दरमियान तेज रफ्तार ने अज्ञात वाहन उन्हें रौंद दिया जिससे उन दोनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
वहीं इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक आपस में दोनों चचेरे भाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस जगह आए दिन दुर्घटना होती है लेकिन जिला प्रशासन कोई कठोर कार्रवाई नहीं करती है इसी कारण लगातार ओवरब्रिज पर दुर्घटना देखने को मिलता है।