ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / bihar / बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और...

बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार

बेगूसराय में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी और PDS डीलर को 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। भ्रष्टाचार के खिलाफ इस बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।

02-Apr-2026 09:10 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बेगूसराय में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (विजिलेंस), पटना की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी और एक जन वितरण प्रणाली (PDS) डीलर को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद जिले के प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।


मामला निगरानी थाना कांड संख्या-03/2026, दिनांक 01 अप्रैल 2026 से जुड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि जन वितरण प्रणाली से संबंधित कार्य कराने के एवज में कमीशन के रूप में 12 हजार रुपये की मांग की जा रही है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम ने पहले आरोपों का सत्यापन कराया, जो सही पाए गए।


इसके बाद विजिलेंस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और बुधवार को भगवानपुर प्रखंड के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार, जो मंसूरचक प्रखंड का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे, तथा समसा पंचायत के PDS डीलर विद्या सागर को 12 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।


कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली। गिरफ्तारी के तुरंत बाद दोनों आरोपियों को निगरानी थाना लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में अन्य संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।


निगरानी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।


इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी भी सरकारी कार्य के बदले रिश्वत की मांग की जाती है, तो इसकी शिकायत निगरानी विभाग से करें, ताकि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।

इस संबंध में निगरानी विभाग के डीएसपी रणजीत कुमार ने बताया कि जन वितरण प्रणाली (PDS) के विक्रेता पप्पू पासवान, जो टीआई क्षेत्र के निवासी हैं, ने आरोप लगाया था कि उनके अनाज उठाव में कमीशन और लाइसेंस नवीनीकरण के लिए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (जो इमो प्रखंड, मंदसौर चेक और भगवानपुर—तीनों जगहों के प्रभारी हैं) द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी।


इस संबंध में पप्पू पासवान ने निगरानी विभाग में आवेदन दिया। जांच के दौरान यह आरोप सही पाया गया। सत्यापन में यह भी सामने आया कि डीलर विद्यासागर के माध्यम से पैसे की मांग की जा रही थी। इसके बाद पटना निगरानी विभाग की टीम ने छापेमारी की। योजना के अनुसार, डीलर को पैसा देने के लिए कहा गया। जैसे ही विद्यासागर ने राशि आपूर्ति पदाधिकारी को सौंपी, निगरानी टीम ने दोनों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी मानवपुर से की गई। निगरानी विभाग की टीम ने ₹12,000 की रिश्वत लेते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ा। यह कार्रवाई शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर की गई।