LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
10-Feb-2026 10:32 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्धेश्य से पुलिस प्रशासन में व्यापक स्तर पर फेरबदल किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार द्वारा जारी आदेश के तहत कई थानाध्यक्षों एवं पुलिस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण एवं पदस्थापन किया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार नगर थाना, लोहियानगर, चकिया, रतपुर एवं गढ़हरा थाना सहित कई प्रमुख थानों में नए थानाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इनमें कुछ तबादले पद रिक्त होने के कारण किए गए हैं, जबकि कुछ अधिकारियों का स्थानांतरण उनकी दो वर्ष की पदावधि पूर्ण होने के बाद किया गया है।
आदेश के तहत पुलिस निरीक्षक सतीश कुमार हिमांशु को डीआईयू शाखा से स्थानांतरित कर नगर थाना का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं पुलिस अवर निरीक्षक जितेन्द्र राम को लोहियानगर थाना से हटाकर गढ़हरा थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस अवर निरीक्षक नीरज कुमार चौधरी को चकिया थाना से स्थानांतरित कर रतपुर थाना भेजा गया है। इसके अलावा पुलिस अवर निरीक्षक विकास कुमार को डीआईयू शाखा से लोहियानगर थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि पुलिस अवर निरीक्षक राजीव कुमार रंजन को पुलिस केंद्र से चकिया थाना का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
अनुसंधान इकाई एवं अन्य शाखाओं में भी कई महत्वपूर्ण पदस्थापन किए गए हैं। पुलिस निरीक्षक अरविंद कुमार यादव को पुलिस केंद्र से डीआईयू शाखा में पदस्थापित किया गया है। वहीं पुलिस अवर निरीक्षक राजीव रंजन-1 को रतपुर थाना से साहेबपुर कमाल थाना (अनुसंधान इकाई) में अपर थानाध्यक्ष बनाया गया है। पुलिस अवर निरीक्षक अभिषेक कुमार गौतम को साहेबपुर कमाल थाना से नगर थाना (अनुसंधान इकाई) भेजा गया है। साथ ही पुलिस अवर निरीक्षक वंदना भारती को साइबर थाना से बलिया थाना (अनुसंधान इकाई) में स्थानांतरित किया गया है।
पुलिस प्रशासन के अनुसार इन तबादलों का मुख्य उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना, अपराध नियंत्रण में तेजी लाना तथा प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाना है। सभी तबादलों को पुलिस उप-महानिरीक्षक, बेगूसराय क्षेत्र की स्वीकृति प्राप्त है।

