ब्रेकिंग न्यूज़

Sanjeev Hans IAS : सीबीआई ने IAS संजीव हंस समेत 8 के खिलाफ दर्ज की FIR, मंत्री के PA रहते इस काम के लिए एक करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप BIHAR NEWS : अनंत सिंह को जमानत कैसे मिली? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलटा पूरा केस! गवाहों के बयान में अंतर; हर तारीख पर पेश होंगे बाहुबली Bihar Traffic Update : चैती छठ पर पटना में ट्रैफिक लॉक! इन सड़कों पर नो-एंट्री, जानिए पूरा रूट और पार्किंग प्लान Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल

Home / bihar / begusarai-news / बेगूसराय में युवक की पीट-पीटकर हत्या, सैंतालीस छप्पन गैंग पर मर्डर का आरोप

बेगूसराय में युवक की पीट-पीटकर हत्या, सैंतालीस छप्पन गैंग पर मर्डर का आरोप

हत्या का आरोप सैंतालीस छप्पन गैंग के स्थानीय बदमाशों पर लगा है। पुलिस ने शव को कब्जे के करने और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

15-Apr-2025 10:33 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बिहार के बेगूसराय जिले में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी है. मर्डर का आरोप सैतालीस छप्पन गैंग पर लगाया गया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के बिशनपुर स्थित मनोकामना मंदिर के पास की है। जहां इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 


घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने विष्णुपुर रोड पर शव को रखकर जाम कर दिया। देर शाम शव को पोस्टमार्टम के लिए लेने पहुंची पुलिस से स्थानीय लोगों में झड़प हो गयी। जिसके बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के वार्ड- 43 बचनू लाल टोला निवासी सत्यनारायण महतो के 25 वर्षीय पुत्र प्रवीण कुमार  के रूप में हुई है। 


हत्या का आरोप सैंतालीस छप्पन गैंग के स्थानीय बदमाशों पर लगा है। पुलिस ने शव को कब्जे के करने और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर सदर डीएसपी सुबोध कुमार समेत आसपास के कई थाना की पुलिस पहुंच चुकी है। 


घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि गांव के ही कुछ युवक आपराधिक गिरोह से जुड़े हैं। प्रवीण के पिता दूसरे प्रदेश में रहते हैं, वहां काम करते हैं। अकेला होने के कारण बदमाश अक्सर उसके साथ मारपीट किया करते थे। आज की सुबह उसे काम करने बुला कर ले गए और शाम में एक बदमाश ने मौत होने की जानकारी देते हुए शव को घर पहुंचा देने की बात कही। आक्रोशित लोगों ने आरोपित कर पकड़ लिया और पुलिस भीड़ से बचा कर गिरफ्तार किया है। 


घटना के संबंध में सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि शुक्कन टोला निवासी युवक की पीट-पीटकर हत्या की गयी है। मृतक के माता-पिता दोनों दिल्ली में रहते है। एक आरोपित करण कुमार को गिरफ्तार किया गया है, पूछताछ की जा रही है। स्वजनों की निशानदेही और बयान के आधार पर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सभी आरोपित गांव के ही बताए जाते हैं। हत्या का मामला दर्ज करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई में पुलिस जुट गई है।