सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
21-Apr-2025 07:51 PM
By HARERAM DAS
Bihar News: बेगूसराय में वीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार की सुबह बूढ़ी गंडक नदी में दो अलग-अलग जगहों पर डूबने से दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।
पहली घटना राजापुर सिकरहुला बूढ़ी गंडक नदी की है, जहां भवानंदपुर पंचायत के वार्ड नंबर 16 निवासी 50 वर्षीय संजीव पासवान की मौत डुबने से हुई। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार वह स्नान के लिए राजापुर बूढ़ी गंडक नदी में गये थे।
संजीव पासवान का पैर फिसलने के कारण गहरे पानी में चले जाने से उसकी मौत हो गई स्थानीय ग्रामीण ने उनके शव को नदी से बाहर निकाला। घटना की सूचना पाकर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की पड़ताल में जुटे हुए हैं।
वहीं दूसरी घटना मलह डीह बूढी गंडक नदी की है, जहां जितेंद्र सहनी की 10 वर्षीय पुत्री दर्पण कुमारी उर्फ शिवानी कुमारी स्नान करने के दौरान डूब गई। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार चार बच्चों के साथ वह नदी में स्नान कर रही थी। इसमें तीन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं नदी में डूबे दर्पण कुमारी उर्फ शिवानी की स्थानीय गोताखोरों द्वारा खोजबीन जारी है।