ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : शराब के नशे में धुत ASI ने मचाया हंगामा, ग्रामीणों ने बनाया बंधक ! थाने की पुलिस ने खुद किया गिरफ्तार BIHAR NEWS : अब कारा कर्मियों को मिलेगा आरामदायक घर! बिहार सरकार बनाएगी 44 आधुनिक आवासीय भवन, जानिए कितने रुपए होंगे खर्च मछली कारोबार विवाद में खूनी खेल! चौकीदार के साले की पीट-पीटकर हत्या, फिर मारी गोली patna train accident : पटना-दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए तीन मजदूर, मौके पर मौत बिहार में मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा नेटवर्क का भंडाफोड़, दरभंगा-पटना से 5 गिरफ्तार, 345 ग्राम हीरोइन बरामद BIHAR NEWS : जमीन बंटवारे का खूनी खेल! शराब के नशे में मां की बेरहमी से हत्या, गांव में हडकंप का माहौल बैंड-बाजों के साथ अनंत सिंह का स्वागत,जेल से बाहर आने के बाद कहा - अब जनता का काम करेंगे... Bihar Politics : शरद यादव से ललन सिंह तक; अब फिर नीतीश कुमार बने JDU के बॉस, जानिए अब तक कितनी दफा संभाल चुके हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व वंदे भारत की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, इलाज के दौरान मौत; स्टेशन पर मची अफरातफरी Bihar news : पिघली सियासी दूरी ! चिराग पासवान ने चाचा पशुपति पारस के छुए पैर,तस्वीर वायरल; क्या खत्म होगी नाराजगी?

Home / bihar / begusarai-news / BEGUSARAI: 3 फर्जी शिक्षक काउंसलिंग के दौरान गिरफ्तार, आरक्षण का लाभ उठाने के...

BEGUSARAI: 3 फर्जी शिक्षक काउंसलिंग के दौरान गिरफ्तार, आरक्षण का लाभ उठाने के लिए बिहार का बना लिया था आधार कार्ड

उत्तर प्रदेश से आकर बिहार का आधार कार्ड बनवाकर आरक्षण का लाभ लेने की कोशिश की थी, लेकिन काउंसलिंग के दौरान उनकी कारस्तानी पकड़ में आ गई।

19-Mar-2025 08:49 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बेगूसराय से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां टीआरई 3 में बीपीएससी की परीक्षा पास किए शिक्षक अभ्यर्थियों की काउंसलिंग के दौरान 3 फर्जी टीचर को गिरफ्तार किया गया है। तीन फर्जी शिक्षकों को गिरफ्तार होने की खबर से अन्य शिक्षकों के बीच हड़कंप मच गया। इस घटना के संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी राजदेव राम ने बताया कि ये तीनों उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। यूपी से आकर बिहार के निवासी होने का आधार कार्ड बनवा लिया ताकि रिजर्वेशन का लाभ उठा सके लेकिन तीनों की कारस्तानी यहां काम नहीं आई। काउंसलिंग में बैठे पदाधिकारियों की नजर से ये लोग बच नहीं पाएं आखिरकार तीनों को दबोच लिया गया।


बेगूसराय में टीआरई 3 नियुक्ति के लिए शिक्षकों का काउंसलिंग किया जा रहा था। जब जांच की गई तो वह लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। लेकिन फर्जी तरीके से बिहार का आधार कार्ड बनवाकर यहां आरक्षण का लाभ लेकर नियुक्ति पाना चाहते थे। जब काउंसलिंग के दौरान जब उन लोगों का सर्टिफिकेट को जांच किया गया तो उसमें तीनों पकड़े गए। तीनों व्यक्ति आधार कार्ड में छेड़छाड़ कर के अपना एड्रेस बदल दिया था। इस दौरान तीनों को फर्जी तरीके से गिरफ्तार कर पुलिस को हवाले करके प्राथमिक दर्ज करवाया जा रहा है।


इस दौरान उन्होंने कहा है कि इन लोगों पर लगातार हम लोग नजर बनाए हुए हैं। जब भी भी इस तरह का मामला आता है तो हम लोग काउंसलिंग में सतर्क रहते हैं। आपको बताते चले आ पकड़े गए व्यक्ति पप्पू कुमार भारती, अखिलेश कुमार, शिव शंकर गोंद, एवं दीपक कुमार शिक्षक अभ्यर्थी हैं। ये चारों शिक्षक उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। जो की टीआरई 3 की वैकेंसी निकलने के बाद फर्जी तरीके से आधार कार्ड बिहार का बनाकर आरक्षण का लाभ लेने के लिए दस्तावेज लगाए थे। जिसकी काउंसलिंग के दौरान जांच पड़ताल की गई तो शिक्षक अभ्यर्थी धाराएं। जिसमें से दीपक कुमार भागने में सफल हो गया है। इन सभी शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज शिक्षा विभाग के द्वारा कराई जा रही है। वहीं शिक्षा विभाग के द्वारा नगर थाना पुलिस को हवाले कर दिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।