BIHAR NEWS : शराब के नशे में धुत ASI ने मचाया हंगामा, ग्रामीणों ने बनाया बंधक ! थाने की पुलिस ने खुद किया गिरफ्तार BIHAR NEWS : अब कारा कर्मियों को मिलेगा आरामदायक घर! बिहार सरकार बनाएगी 44 आधुनिक आवासीय भवन, जानिए कितने रुपए होंगे खर्च मछली कारोबार विवाद में खूनी खेल! चौकीदार के साले की पीट-पीटकर हत्या, फिर मारी गोली patna train accident : पटना-दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए तीन मजदूर, मौके पर मौत बिहार में मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा नेटवर्क का भंडाफोड़, दरभंगा-पटना से 5 गिरफ्तार, 345 ग्राम हीरोइन बरामद BIHAR NEWS : जमीन बंटवारे का खूनी खेल! शराब के नशे में मां की बेरहमी से हत्या, गांव में हडकंप का माहौल बैंड-बाजों के साथ अनंत सिंह का स्वागत,जेल से बाहर आने के बाद कहा - अब जनता का काम करेंगे... Bihar Politics : शरद यादव से ललन सिंह तक; अब फिर नीतीश कुमार बने JDU के बॉस, जानिए अब तक कितनी दफा संभाल चुके हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व वंदे भारत की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, इलाज के दौरान मौत; स्टेशन पर मची अफरातफरी Bihar news : पिघली सियासी दूरी ! चिराग पासवान ने चाचा पशुपति पारस के छुए पैर,तस्वीर वायरल; क्या खत्म होगी नाराजगी?
22-Mar-2025 09:21 PM
By HARERAM DAS
Complaint Against CM Nitish Kumar: बेगूसराय जिला न्यायालय की मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कविता कुमारी के कोर्ट में बलिया थाना के भगतपुर निवासी महेश पासवान के बेटे परिवादी विकास पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ परिवाद पत्र दाखिल किया है।
यह मुकदमा राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 की धारा 3 के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ दायर किया गया है। परिवादी ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री ने राष्ट्रगान का अपमान किया है। परिवादी ने बताया कि 20 मार्च 2025 को लगभग पौने दो बजे दिन में विभिन्न यूट्यूब चैनलों पर प्रसारित एक वीडियो देखा।
वीडियो में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राष्ट्रगान के दौरान अपमानजनक व्यवहार किया गया था। वीडियो देखने के बाद परिवादी काफी दुखी हुआ और उसे आत्मग्लानि महसूस हुई, जिससे वह शर्मिंदा हो गया। परिवादी ने आरोप लगाया कि विश्व सेवक टकरा प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में राष्ट्रगान के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने साथ खड़े व्यक्ति से बातचीत कर रहे थे।
आरोप है कि इस दौरान मुख्यमंत्री बार-बार उस व्यक्ति के शरीर को छूकर परेशान कर रहे थे, साथ ही हंसते हुए प्रणाम की मुद्रा में दिखाई दे रहे थे। यह मुकदमा न्यायालय में परिवाद पत्र संख्या 321/2025 के तहत दर्ज किया गया है। इस मामले पर सुनवाई सोमवार, 24 मार्च को होगी।