BIHAR NEWS : शराब के नशे में धुत ASI ने मचाया हंगामा, ग्रामीणों ने बनाया बंधक ! थाने की पुलिस ने खुद किया गिरफ्तार BIHAR NEWS : अब कारा कर्मियों को मिलेगा आरामदायक घर! बिहार सरकार बनाएगी 44 आधुनिक आवासीय भवन, जानिए कितने रुपए होंगे खर्च मछली कारोबार विवाद में खूनी खेल! चौकीदार के साले की पीट-पीटकर हत्या, फिर मारी गोली patna train accident : पटना-दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए तीन मजदूर, मौके पर मौत बिहार में मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा नेटवर्क का भंडाफोड़, दरभंगा-पटना से 5 गिरफ्तार, 345 ग्राम हीरोइन बरामद BIHAR NEWS : जमीन बंटवारे का खूनी खेल! शराब के नशे में मां की बेरहमी से हत्या, गांव में हडकंप का माहौल बैंड-बाजों के साथ अनंत सिंह का स्वागत,जेल से बाहर आने के बाद कहा - अब जनता का काम करेंगे... Bihar Politics : शरद यादव से ललन सिंह तक; अब फिर नीतीश कुमार बने JDU के बॉस, जानिए अब तक कितनी दफा संभाल चुके हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व वंदे भारत की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, इलाज के दौरान मौत; स्टेशन पर मची अफरातफरी Bihar news : पिघली सियासी दूरी ! चिराग पासवान ने चाचा पशुपति पारस के छुए पैर,तस्वीर वायरल; क्या खत्म होगी नाराजगी?
22-Mar-2025 05:02 PM
By First Bihar
Bihar School News: बिहार के बेगुसराय से चौका देने वाला मामला सामने आया है, जहां शिक्षा के मंदिर में फिल्मी गाना बजा कर बच्चे एग्जाम दे रहे हैं। दरअसल, बेगुसराय के मंसूरचक प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैपुर बहरामपुर में शुक्रवार यानि को 21 मार्च को 9वीं के परीक्षा हॉल में फिल्मी गानों पर विद्यार्थी परीक्षा देते नजर आए है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
स्कूल के क्लास के ब्लैक बोर्ड पर मोबाइल रख कर फिल्मी गाने बजा रहे है साथ ही क्लास के बेंच पर अन्य कई मोबाईल रखे हुए है। ब्लैक बोर्ड पर रखे जिसमें एक वीडियो चल रहा है और गाना बज रहा है ‘चोली के नीचे क्या है चोली के पीछे’, और बच्चें परीक्षा दे रहें हैं। जानकारी के अनुसार, स्कूल के 9वीं क्लास की परीक्षा शुरू हुई है। पहले दिन गणित और अंग्रेजी विषय की परीक्षा थी। अन्य विद्यालयों की तरह यहां भी बच्चे परीक्षा देने आए, लेकिन क्लास में कोई शिक्षक नहीं थे।
शिक्षक के मौजूदगी नहीं होने पर बच्चों ने ब्लैक बोर्ड पर मोबाइल रखकर तेज आवाज में गाना बजा दिया। मोबाइल में खलनायक फिल्म का गाना बज रहा है 'चोली के पीछे क्या है चोली के पीछे, चोली के नीचे क्या है, चोली के नीचे।' बच्चे गाना सुनते हुए परीक्षा दे रहे हैं, बीच-बीच में बातें भी कर रहे हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जो हर ओर चर्चा का विषय बना हुआ है। अब लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर यह कैसी परीक्षा हो रही है, जिसमें क्लास में टीचर नहीं हैं और खुलेआम बच्चे अश्लील गाना बजा रहे हैं और परीक्षा दे रहें हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद आज प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि स्कूल पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि जल्द से जल्द इस मामले का जांच किया जाए और दोषी को कड़ी सजा दी जाए। पूछताछ के बाद स्कूल प्रिंसिपल नेहा कुमारी स्वीकार किया है और कहा कि वायरल वीडियो मेरे ही विद्यालय का है। हम लोग उसकी जांच कर रहे हैं। यह बच्चे गांव वालों से मिलकर सुनियोजित तरीके से वीडियो बनाकर वायरल किया गया है।
आगे बताया कि यह वहीं बच्चें है जो यूनिफार्म के आते थे, इसलिए परीक्षा देने नहीं दिया था। इस कारण से इन लोगों ने जानबूझकर वीडियो बनाया है और ग्रामीण बच्चों के साथ मिलकर वायरल किया है। यह सब एक सोची समझी साजिश है। फिलहाल, अधिकारियों को पूरे मामले को लेकर लिखित शिकायत की गई है। जांच हो रही है जल्द से जल्द दोषी का पता कर उसे सजा दी जाएगी।