ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / bihar / begusarai-news / Bihar road accident: बेगूसराय में छात्र की रोड एक्सीडेंट में मौत ,घर में...

Bihar road accident: बेगूसराय में छात्र की रोड एक्सीडेंट में मौत ,घर में पसरा मातम का माहौल

Bihar road accident: बिहार के बेगूसराय जिले में एक बार फिर रफ्तार ने एक मासूम जान ले ली। ट्रक ने बुलेट सवार किशोर को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम का माहौल है।

24-Apr-2025 10:58 AM

By First Bihar

Bihar road accident: बेगूसराय में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर तेज़ रफ़्तार मिनी ट्रक ने एक बुलेट सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे की खबर मिलते ही मृतक के घर में मातम छा गया।


यह घटना मंझौल थाना क्षेत्र के आरसीएस कॉलेज के समीप SH-55 पर हुई। मृतक युवक की पहचान खुदाबांदपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव, वार्ड-6 निवासी रतन शर्मा के 22 वर्षीय पुत्र मिथुन कुमार के रूप में की गई है।


परिजनों ने बताया कि मिथुन कुमार एक दोस्त की शादी समारोह से बुलेट पर सवार होकर घर लौट रहा था। तभी मंझौल के पास तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने बुलेट में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मिथुन की मौके पर ही मौत हो गई।


घटना की जानकारी मिलते ही मंझौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।