बैंड-बाजों के साथ अनंत सिंह का स्वागत,जेल से बाहर आने के बाद कहा - अब जनता का काम करेंगे... Bihar Politics : शरद यादव से ललन सिंह तक; अब फिर नीतीश कुमार बने JDU के बॉस, जानिए अब तक कितनी दफा संभाल चुके हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व वंदे भारत की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, इलाज के दौरान मौत; स्टेशन पर मची अफरातफरी Bihar news : पिघली सियासी दूरी ! चिराग पासवान ने चाचा पशुपति पारस के छुए पैर,तस्वीर वायरल; क्या खत्म होगी नाराजगी? अब इन लोगों को इलाज के लिए नहीं जाना होगा रांची! हर जिले में जल्द शुरू होगा इस बीमारी का इलाज; सरकार ने लिया फैसला Bihar mutation scam : सरकारी जमीन गायब करने का खेल? सुपौल के CO पर FIR, जांच में चौंकाने वाले खुलासे Nitish Kumar : JDU अध्यक्ष रहेंगे CM नीतीश, आज होगी औपचारिक घोषणा; पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह Bihar crime news ; मुजफ्फरपुर में बवाल का VIDEO वायरल! पथराव के बाद 11 पर केस; घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप BIHAR NEWS : शिवहर डीडीसी ब्रजेश कुमार के ठिकानों पर SVU की बड़ी रेड, मोतिहारी-पटना में एक साथ कार्रवाई; आय से अधिक संपत्ति का आरोप Bihar News : “18 लाख महिलाओं के 10-10 हजार अटके! ‘महिला रोजगार योजना’ में फंसा पेच; जानिए क्या है वजह
26-Mar-2025 12:23 PM
By HARERAM DAS
Bihar News : बेगूसराय में अवैध शराब बनाने और बेचने से मना करने पर शराब माफिया ने गांव वालों पर ईट-पत्थर से हमला कर दिया, जिसमें निगम पार्षद के पुत्र और ग्रामीण घायल हो गए। घटना से आक्रोशित लोगों ने शराब कारोबारी पिता-पुत्र को एक घर में बंद कर बंधक बना लिया। बंधक के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बंधक बने पिता-पुत्र को भीड़ से छुड़ाकर गिरफ्तार कर थाने ले गई है। दरअसल, पूरी घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के नगर निगम वार्ड नंबर 5 कमरुद्दीनपुर गांव की है।
बताया जाता है कि निगम पार्षद सुरेश यादव के नेतृत्व में मंगलवार को गांव में पंचायत लगी थी, जिसमें यह निर्णय लिया गया कि हर टोले में जाकर अवैध शराब बनाने और कारोबार करने वालों को समझाया जाएगा कि वह इस कार्य को बंद कर लें। इसी निर्णय के आलोक में आज सुबह 40 से 50 की संख्या में ग्रामीण निगम पार्षद सुरेश यादव के नेतृत्व में टोले-टोले में घूमकर लोगों को समझ रहे थे और शराब बनाने और बेचने से मना कर रहे थे।
इसी दौरान जब पार्षद की टीम पुवारी टोला पहुंची तो वहां शराब माफिया अर्जुन निषाद उर्फ टिमला निषाद और उसका पुत्र शिवम उर्फ शिवा निषाद ने गांव वालों पर ईट-पत्थर से हमला कर दिया। इस हमले में निगम पार्षद का पुत्र और कई ग्रामीण घायल हो गए। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने दोनों पिता-पुत्र को पकड़ कर एक कमरे में बंद कर बंधक बना लिया। घटना की सूचना सिंघौल थाना पुलिस को भी दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बंधक बने पिता-पुत्र को भीड़ से बचाकर गिरफ्तार कर थाने ले गई है। इस संबंध में निगम पार्षद सुरेश यादव और स्थानीय शिक्षक राम प्रवेश कुमार ने बताया कि कमरुद्दीनपुर गांव में चोरी छुपे अवैध शराब बनाई जाती है, और बेची जाती है. इसी को बंद करने के लिए आज गांव वाले हर टोला में जाकर लोगों को समझने का काम कर रहे थे।
इसी दौरान पिता-पुत्र ने ईट-पत्थर से गांव वालों पर हमला कर दिया. जिसमें कई लोग घायल हुए। इसलिए इन दोनों को पकड़कर कमरे में बंद कर दिया। इन लोगों ने पुलिस प्रशासन पर भी आरोप लगाया है कि पुलिस प्रशासन शराब माफियाओं पर कोई कार्रवाई नहीं करती है, इनकी आपस में मिली भगत रहती है, इस वजह से यह कारोबार लगातार बढ़ रहा है। फिलहाल पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही हैं.