Bihar News : मोकामा विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह का बड़ा ऐलान, 15 दिन बाद जाएंगे जनता के बीच; गांव-गांव जाकर सुनेंगे समस्याएं Bihar News : गैस सिलेंडर का खेल! एक घर से 17 सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी का बड़ा खुलासा? LPG News : होटल-ढाबा वालों के लिए बड़ी खबर! बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, सरकार का नया नियम लागू TRE-3 Paper Leak : BPSC पेपर लीक का मास्टरमाइंड पकड़ाया! डब्लू मुखिया की गिरफ्तारी से खुलेंगे बड़े राज; करबिगहिया में EOU का एक्शन Bihar builder news : बिहार में बिल्डरों को बड़ी राहत: अब बिना दस्तावेज सालभर होगा कंपनी का रजिस्ट्रेशन, सरकार का बड़ा फैसला Sanjeev Hans IAS : सीबीआई ने IAS संजीव हंस समेत 8 के खिलाफ दर्ज की FIR, मंत्री के PA रहते इस काम के लिए एक करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप BIHAR NEWS : अनंत सिंह को जमानत कैसे मिली? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलटा पूरा केस! गवाहों के बयान में अंतर; हर तारीख पर पेश होंगे बाहुबली Bihar Traffic Update : चैती छठ पर पटना में ट्रैफिक लॉक! इन सड़कों पर नो-एंट्री, जानिए पूरा रूट और पार्किंग प्लान Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन
04-Apr-2025 12:34 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के बेगुसराय जिले से एक अगलगी की घटना सामने आ रही है. जहाँ आग की वजह से कई घर और लाखों की संपत्ति जलकर राख में तब्दील हो गई. जैसे-जैसे प्रदेश में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे इस तरह की घटनाओं की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है. यह घटना परिहारा थाना क्षेत्र के बहुआरा पंचायत स्थित वार्ड नंबर 2 की बताई जाती है.
कहा जा रहा है कि इस घटना में कुल 3 घर जलकर पूरी तरह से नष्ट हो गए. इनमें रखे सभी सामान, रुपए, गहने इत्यादि भी राख में तब्दील हो गए. इस घटना के बाद वहां लोगों में अफरातफरी मच गई. हालांकि, उन्होंने पूरी कोशिश की आग पर काबू पाने की मगर असफल रहे, एक घर में लगी आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि उसके आसपास के घर भी चपेट में आ गए.
बताया जाता है कि इसमें लाखों का नुकसान हुआ है. बाद में स्थानीय लोगों ने दमकल कर्मियों को इस बात की सूचना दी, मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी. मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर जैसे-तैसे काबू पाया, जिसके बाद आसपास के घर के लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली है.
इधर जिन घरों को आग ने पूरी तरह से निगल लिया उसके पीड़ित बेहद हताश और निराश हैं. एक घर जिसे वह अपना आशियाना कहते थे, वह अब राख का ढेर बन चुका है, साथ ही उनके सारे सामान भी जलकर राख हो गए. अभी तक आग लगने की मुख्य वजह सामने नहीं आ सकी है.