ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: हड़ताली CO को अंतिम चेतावनी, कल शाम तक काम पर लौटें वरना..., डिप्टी CM का ऐलान - जनहित से समझौता नहीं BIHAR NEWS : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी! पूरी खबर पढ़ें BIHAR NEWS : बेगूसराय में दिनदहाड़े Axis बैंक लूट! 6 नकाबपोश बदमाशों ने 3-4 लाख रुपये लूटे, गार्ड घायल Bihar News: क्लासमेट की पिटाई से छात्रा की मौत, परिजनों ने शिक्षक पर लगाया गंभीर आरोप BIHAR NEWS : SP के बॉडीगार्ड की दबंगई ! गैस एजेंसी संचालक को धमकी देकर बिना पैसे दिए जबरन उठाया सिलेंडर, ऑडियो और CCTV फूटेज हुआ वायरल कोर्ट में हुआ हंगामा! पत्नी, पति और प्रेमी आमने-सामने, 5 साल का मासूम फंसा बीच में – आप भी पढ़ें कौन ले गया बच्चे को? BIHAR NEWS : शराब के नशे में धुत ASI ने मचाया हंगामा, ग्रामीणों ने बनाया बंधक ! थाने की पुलिस ने खुद किया गिरफ्तार BIHAR NEWS : अब कारा कर्मियों को मिलेगा आरामदायक घर! बिहार सरकार बनाएगी 44 आधुनिक आवासीय भवन, जानिए कितने रुपए होंगे खर्च मछली कारोबार विवाद में खूनी खेल! चौकीदार के साले की पीट-पीटकर हत्या, फिर मारी गोली patna train accident : पटना-दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए तीन मजदूर, मौके पर मौत

Home / bihar / begusarai-news / Bihar News : "दुनिया को अलविदा कहने से पहले आखिरी चाय", तेज रफ़्तार...

Bihar News : "दुनिया को अलविदा कहने से पहले आखिरी चाय", तेज रफ़्तार के कहर में बुजुर्ग ने गवाई जान

Bihar News : मोहनपुर के बुजुर्ग इस दर्दनाक घटना में अपनी जान गवा बैठे जबकि एक और शख्स की हालत बेहद गंभीर है।

14-Mar-2025 09:26 PM

By HARERAM DAS

Bihar News : बेगूसराय की सड़कों पर आज सुबह मौत दौड़ पड़ी। मोहनपुर के 75 साल के रामचंद्र सिंह चाय की चुस्की लेने के बाद घर को लौट रहे थे। SH-55 पर, पुस्तकालय के पास, इस दौरान वो सड़क पार कर ही रहे थे कि एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी जिसकी वजह से अब वे इस दुनिया को अलविदा कह चुके।


इस बेहद दर्दनाक घटना के बाद उनके बेटे संजय ने बताया, “पापा मोहनपुर चौक से चाय पीकर आ रहे थे। राजौरा की ओर से आई बाइक ने टक्कर मार दी।” गाँव वाले दौड़े, उन्हें सदर अस्पताल ले गए, मगर उन्हें बचा नहीं पाए। रामचंद्र जी की सांसें थम गई थीं और वो चाय उनके जीवन की आखिरी चाय बन गई।


जबकि दूसरी ओर बाइक सवार, नीमा चंदपुरा का रामनंदन सदा, भी इस हादसे का शिकार बना। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वो भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सदर अस्पताल के ICU में उसकी जिंदगी अधर में लटकी है। डॉक्टर कहते हैं कि हालत अभी नाजुक है।


होली के इस प्यारे पर्व में रामचंद्र के घर में रंगों की बातें हो रही थीं। मगर अब वहाँ सिर्फ चीखें हैं। परिवार का हर कोना आंसुओं से भरा है। मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, जांच शुरू की, घायल को अस्पताल भेजा। पर जो छूट गया, उसे कोई वापस नहीं ला सकता है।


बताते चले कि यह हादसा सिर्फ एक खबर नहीं है। ये उस तेजी की सजा है जो एक पल में सब छीन लेती है। सड़क पर पड़ी चप्पलें और गाँव की खामोशी आज बहुत कुछ कह रही हैं। लेकिन हैरानी की बात यह है कि लोग इन घटनाओं के बावजूद सीख नहीं लेते हैं और आए दिन इसमें कई निर्दोष लोग अपने प्राण गवा देते हैं।