ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / bihar / begusarai-news / बेगूसराय में टला बड़ा हादसा: चलती ट्रेन के इंजन में लगी आग, यात्रियों...

बेगूसराय में टला बड़ा हादसा: चलती ट्रेन के इंजन में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचायी अपनी जान

किसी भी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

19-Apr-2025 09:18 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बिहार के बेगूसराय जिलें में  शनिवार की शाम एक बड़ा रेल हादसा टल गया। जब तिलरथ से जामालपुर जा रही एक डीएमयू ट्रेन (डेमू) के इंजन में अचानक आग लग गई। हादसा उस समय हुआ जब ट्रेन दनौली-फुलवरिया स्टेशन के पास पहुंच रही थी। इंजन से आग की लपटें और धुआं निकलते देख ट्रेन में सवार दर्जनों यात्री दहशत में आ गए और चलती ट्रेन से कूदने लगे। कुछ ही देर में ट्रेन में अफरातफरी का माहौल बन गया और हर तरफ चीख-पुकार मच गई।


मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन बरौनी-कटिहार रेल सेक्शन के अंतर्गत आती है और सोनपुर रेल मंडल के अधीन है। यह हादसा तिलरथ स्टेशन के करीब उस वक्त हुआ जब यात्रियों ने इंजन से आग निकलते देखा। तुरंत यात्रियों ने पैनिक में चलती ट्रेन से कूदकर जान बचाने की कोशिश की। इस दौरान एक और बड़ा हादसा होते-होते टल गया। 


ठीक उसी समय, खगड़िया की ओर से फुल स्पीड में आ रही इंटरसिटी एक्सप्रेस अप ट्रैक पर आ रही थी। जैसे ही एक्सप्रेस ट्रेन के ड्राइवर की नजर सामने पटरी पर दौड़ते यात्रियों पर पड़ी, उसने सतर्कता दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाए और तेज हॉर्न बजाया। ड्राइवर की समझदारी और त्वरित निर्णय के कारण एक और भयावह दुर्घटना टल गई।


इस पूरे हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे ट्रेन का इंजन धू-धू कर जल रहा था और यात्री ट्रेन से कूदते हुए जान बचा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने के बाद ट्रेन को तिलरथ स्टेशन लाया गया, जहां इसे पूरी तरह से जांचा गया।


 हादसे की प्राथमिक जांच में तकनीकी खराबी को संभावित कारण बताया जा रहा है, हालांकि रेलवे की ओर से विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं। किसी भी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ड्राइवर की सतर्कता और यात्रियों की त्वरित प्रतिक्रिया के कारण बड़ी दुर्घटना से बचाव हो गया। ट्रेन को सेवा से हटा दिया गया है और जांच जारी है।

news imagenews imagenews imagenews imagenews image