ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
09-Dec-2020 12:22 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बेगूसराय के बरौनी में निर्माणाधीन हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (हर्ल खाद कारखाना) में काम करने वाली कंपनियों द्वारा अनदेखी किए जाने से आक्रोशित सैकड़ों मजदूरों ने बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दिया है.
बरौनी खाद कारखाना कर्मचारी यूनियन के बैनर तले गेट पर धरना पर बैठे मजदूरों का कहना है कि निर्माण कार्य में जुटी सबसे बड़ी कंपनी एल एंड टी द्वारा मजदूरों का शोषण किया जा रहा है. मनमाने तरीके से हटा दिया जा रहा है. 23 नवम्बर को भी जब मजदूरों ने हड़ताल किया था तो जिला प्रशासन, फर्टिलाइजर प्रबंधन, कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी यूनियन के बीच वार्ता कर एक सप्ताह के अंदर सभी समस्या समाधान करने का निर्णय लिया गया था.
लेकिन 16 दिन बीत जाने के बावजूद करार की अनदेखी किया जा रहा है. बोर्ड रेट के मुताबिक पेमेंट नहीं शुरू किया गया है, हटाए गए मजदूरों को वापस काम पर नहीं रखा गया है, स्थानीय लोगों को काम नहीं दिया जा रहा है. फर्टिलाइजर के अधिकारी के अपने वादे से मुकर गए हैं, इसलिए अब सभी मामलों का समाधान होने तक यह हड़ताल जारी रहेगा.