बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल
29-Jun-2020 09:18 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : अभी-अभी बड़ी खबर सामने आ रही है। बेगूसराय में डबल मर्डर से सनसनी फैल गयी है। बाइक से आ रहे युवकों के सिर में गोली मारी गयी है।
मुफस्सिल थाना के राजौरा में मिडिल स्कूल के पास बदमाशों ने एक एफसीआई कर्मी सहित दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी।दोनों मृतक बाइक से कहीं जा रहे थे।इसी दौरान बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया।मृतक में एक की पहचान सांख निवासी एफसीआई कर्मी मृत्युंजय साह व दूसरे की पहचान राजौरा पछियारी टोला निवासी मो इश्तियाक के पुत्र मो.एनामुल के रूप में हुई है।एनामुल बाइकमिस्त्री था।
स्थानीय लोगों के अनुसार दोनो के सिर में गोली मारकर बदमाशों ने हत्या कर दी।घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई।स्थानीय लोगों ने घटना के विरोध में सड़क जाम कर दिया।सूचना मिलते ही एसडीपीओ राजन सिन्हा, थानाध्यक्ष राजबिन्दु प्रसाद पुलिस बल के साथ घटनास्थल केलिए रवाना हो गए।
स्थानीय लोगों की माने तो दोनों युवक सांख की तरफ से बाइक से आ रहे थे।इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया।लोगों ने गोली की आवाज सुनी।स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों युवकों के सिर में गोली मारी गई।इससे घटनास्थल पर ही दोनो की मौत हो गई।वहीं, बगल में बाइक गिरी हुई थी। एसपी अवकाश कुमार ने बताया कि दो लोगों की हत्या की सूचना मिली है।एसडीपीओ को घटनास्थल पर भेजा गया है।