बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर Bihar News: बीवी को छोड़ो, मेरे साथ रहो... प्रेमिका के दबाव में टूटा BPSC शिक्षक, बंद कमरे में उठाया खौफनाक कदम सासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया 7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिल ट्रैक्टर चोर गिरोह का भंडाफोड़, नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार, इनके कारनामे सुनकर हर कोई हैरान पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग गेहूं काटने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, एक को लगी गोली कई लोग घायल मोतिहारी शराब कांड के मास्टरमाइंड ने किया सरेंडर, पुलिस की दबिश से परेशान होकर पहुंचा कोर्ट… अब तक 10 लोगों की हो चुकी है मौत
30-Nov-2020 03:07 PM
By Jitendra Kumar
DESK : देश की रक्षा के लिए बॉर्डर पर तैनात और अपनी जान निछावर करने वाले जवान के अपने ही घरवाले सुशासन के राज्य में असुरक्षित है. जवान देश की रक्षा करने में डटा और यहां उसके घरवाले पर ही हमले हो रहे हैं.
मामला बेगूसराय के वीरपुर थाना इलाके की है, जहां दबंगों ने घर में घुसकर दो महिलाओं की बेरहमी से पिटाई कर दी. जिसका किसी ने वीडियो बना लिया है. वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि महिलाएं रहम की भीख मांगती रही पर दबंगों पर इसका कोई असर नहीं हुआ. जिस तरीके से दबंगों ने दो महिलाओं की बेरहमी से पिटाई की उसे देखकर रोंगटे खड़े हो रहे हैं. महिलाओं की लाठी डंडे और लोहे की रॉड से पिटाई की गई है.
जवान के पिता ने बताया कि उनका बेटा जितेंद्र आर्मी में है और 6 दिसबंर को उसकी शादी होनी है. घर में शादी की तैयारी चल रही थी और रिश्तेदारों को रहने के लिए शेड बनाया जा रहा था. इसी को लेकर पड़ोस के रहने वाले लोगों ने आपत्ती जताई और निर्माण पर रोक लगा दी. जिसके बाद घर के लोग वीरपुर पुलिस थाने में शिकायत करने पहुचें. इसी दौरान उनकी पत्नी और उनके भाई की पत्नी को घर में अकेला पाकर दबंग घुस गए और दोनों की जमकर पिटाई कर दी. गंभीर रुप से घायल जवान की मां और चाची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है. पिटाई करने के बाद दबंगों ने घर में रखा 15 हजार रुपया और सोना चांदी के जेवर लेकर भाग गए. फिलहाल पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया है और पुलिस जांच में जुट गई है.