Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप
15-Mar-2021 12:13 PM
PATNA : पटना जिला में शामिल बाढ़ को लंबे अरसे से जिले का दर्जा दिए जाने की मांग उठती रही है. आज एक बार फिर इस मामले को बाढ़ के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने विधानसभा में उठाया. बीजेपी विधायक ने सरकार से सवाल पूछा कि आखिर बाढ़ को जिले का दर्जा कब दिया जाएगा. बीजेपी विधायक के सवाल पर सरकार ने जो जवाब दिया उससे स्पष्ट हो गया है कि फिलहाल बाढ़ को जिला नहीं बनाया जा रहा है.
सरकार की तरफ से जवाब देते हुए प्रभारी मंत्री विजेंद्र यादव ने कहा कि फिलहाल बाढ़ को जिला बनाने का कोई प्रस्ताव नहीं है. 31 मार्च तक इस तरह के किसी प्रस्ताव पर चर्चा नहीं हो सकती. इसके बाद बीजेपी विधायक ने सरकार से जानना चाहा कि क्या अगले वित्तीय वर्ष में बाढ़ को जिला बना दिया जाएगा. इस सवाल के जवाब में भी सरकार ने कुछ स्पष्ट तौर पर नहीं कह
मंत्री विजेंद्र यादव ने कहा कि अगले वित्तीय वर्ष में क्या होगा और क्या नहीं इसके लिए माननीय सदस्य को फिर से सवाल लाना होगा. सरकार का रवैया बाढ़ को जिला बनाए जाने के सवाल पर ऐसे था जैसे मानो उसपर कोई स्पष्ट आश्वासन नहीं देना चाहती. लंबे अरसे से बाढ़ को स्थानीय लोग जिले का दर्जा दिए जाने की मांग करते रहे हैं लेकिन विधानसभा में आज सरकार ने जो घोषणा की उससे स्पष्ट हो गया कि फिलहाल उनकी मांग पूरी नहीं होने वाली.