जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय
28-Jan-2021 01:45 PM
BUXAR: बंदर के उत्पात से राजधानी एक्सप्रेस को करीब एक घंटे के लिए रोकना पड़ा। आज सुबह चौसा-बक्सर रेलखंड के पावनी कमरपुर हाल्ट के पास ओवरहेट तार पर अचानक एक बंदर कूद पड़ा जिसके कारण तार में विद्युत प्रवाह बंद हो गया। इस तकनीकी गड़बड़ी के कारण डाउन रेल लाइन पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह से बाधित हो गया।
एहतियात के तौर पर करीब एक घंटे तक राजधानी एक्सप्रेस को रोके रखा गया तो वही रक्सौल लोकमान्य तिलक को भी करीब 20 मिनट के लिए चौसा रेलवे स्टेशन पर रोका गया। तकनीकी खराबी के कारण करीब एक घंटे तक चौसा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोके जाने के कारण राजधानी एक्सप्रेस के यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। रेलवे कर्मियों ने जब ट्रेन रोके जाने के कारणों की जानकारी दी तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली। रेलवे स्टेशन प्रबंधक ने टीआरडी को इस बात की सूचना दी जिसके बाद आई तकनीकी खराबी को दुरुस्त कराया गया। जिसके बाद राजधानी एक्सप्रेस और लोकमान्य तिलक को रवाना किया गया।