ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / bihar / बालू के अवैध खनन का खेल : दागी अधिकारियों की संपत्ति को लेकर...

बालू के अवैध खनन का खेल : दागी अधिकारियों की संपत्ति को लेकर जांच शुरू, आर्थिक अपराध इकाई कसेगा नकेल

20-Jul-2021 07:07 AM

PATNA : बिहार में बालू के अवैध खनन में फंसे अधिकारियों की मुसीबत और बढ़ने वाली है। ऐसे 41 अधिकारियों को पहले ही चिन्हित किया जा चुका है जिन्होंने बालू के अवैध खनन में मोटी रकम कमाई। फील्ड से हटाए जाने के बाद अब इन अधिकारियों पर सरकार और नकेल कसने की तैयारी में है। दागी अधिकारियों की संपत्ति की जांच शुरू हो गई है। आर्थिक अपराध इकाई फिलहाल इस मामले को देख रहा है। मामला बेहद हाई प्रोफाइल है लिहाजा संपत्ति की जांच के लिए हर दागी अफसर के पीछे अलग अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। दागी अधिकारियों की संपत्ति की जांच में कहीं कोई कोताही न रह जाए इसके लिए बड़े अधिकारी खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं। 


इन दागी अधिकारियों के खिलाफ संपत्ति की जांच में क्या प्रगति हुई इसको लेकर एडीजी रैंक के अधिकारी समीक्षा करेंगे। अगर कार्रवाई में सुस्ती पाई गई तो उसे दुरुस्त भी किया जाएगा। जांच के दौरान किस तरह के सबूत मिलते हैं इस पर सबकी नजरें होंगी। दागी अधिकारियों की संपत्ति की जांच आर्थिक अपराध इकाई को सौंपी गई है। ईओयू के 3 दर्जन पुलिस अधिकारियों की टीम बनाई गई है हालांकि 41 दागी अधिकारियों की संख्या को देखते हुए यह टीम थोड़ी छोटी है लिहाजा अब और अधिकारियों को इसके लिए लगाए जाने की उम्मीद है। 



सूत्रों के मुताबिक ईओयू ने दागी अफसरों की चल-अचल संपत्ति की छानबीन शुरू कर दी है। बैंक खातों से लेकर बीमा, बांड और अन्य वित्तीय कंपनियों में किए गए निवेश के साथ जमीन-जायदाद आदि का भी पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों के बैंक खातों का पता लगाया जा रहा है। कई वर्षों के बैंक ट्रांजेक्शन को भी खंगाला जाएगा। आयकर रिटर्न और उसके मुकाबले खर्च और संपत्ति का आकलन करने के बाद जरूरी हुआ तो अधिकारियों को पूछताछ के लिए भी बुलाया जा सकता है। हर एक अधिकारी की संपत्ति की छानबीन के लिए अलग-अलग पुलिस अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। सूत्रों के मुताबिक सरकार के आदेश पर जब मई में अवैध खनन की जांच ईओयू को दी गई थी उसी दौरान कई अधिकारियों की संपत्ति को लेकर अहम सुराग हाथ लगे थे।