ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / bihar / बगहा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: धनहा और भितहा में अवैध हथियार बरामद,...

बगहा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: धनहा और भितहा में अवैध हथियार बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

बगहा पुलिस ने विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए धनहा और भितहा थाना क्षेत्र से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से अवैध हथियार, जिंदा कारतूस और हथियार बनाने की सामग्री बरामद की है।

27-Oct-2025 04:04 PM

By First Bihar

BAGAHA: बगहा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धनहा और भितहा थाना क्षेत्र से अवैध हथियार के साथ 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के तहत बगहा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 


धनहा और भितहा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से कई अवैध हथियार, जिंदा कारतूस और हथियार बनाने की सामग्री बरामद की गई है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) कुमार देवेंद्र ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज के निर्देश पर रविवार देर रात संयुक्त छापेमारी की गई। इस दौरान धनहा थाना क्षेत्र के मुर्गाहवा से शंकर शर्मा, कृष्ण चौधरी (दहवा) और शोनू गुप्ता (तमकुहा) को गिरफ्तार किया गया, जबकि भितहा थाना क्षेत्र से भुआल शर्मा को हिरासत में लिया गया है।


पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी पिस्टल, दो कट्टा, कई जिंदा कारतूस, हथियार बनाने के उपकरण और एक बाइक बरामद की है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि ये हथियार क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं में इस्तेमाल किए जा सकते थे। एसडीपीओ कुमार देवेंद्र ने कहा कि “आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस सतर्क है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।”

बेतिया से संतोष की रिपोर्ट