ब्रेकिंग न्यूज़

LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

Home / bihar / आज 4 घंटे बंद रहेगी ओपीडी सेवा, बाबा रामदेव के बयान के खिलाफ...

आज 4 घंटे बंद रहेगी ओपीडी सेवा, बाबा रामदेव के बयान के खिलाफ देशभर के डॉक्टर जताएंगे विरोध

18-Jun-2021 07:32 AM

PATNA : एलोपैथी को लेकर बाबा रामदेव की टिप्पणी पर शुरू हुआ फसाद अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। बाबा रामदेव के बयान के विरोध में आज देश भर के डॉक्टर ओपीडी सेवा 4 घंटे बंद रखेंगे। सरकारी और निजी अस्पताल के ओपीडी में आज डॉक्टर मरीज को नहीं देखेंगे। हालांकि कोरोना को इससे अलग रखा गया है। आज सुबह 8:30 से दोपहर 12:30 बजे ओपीडी में मरीज नहीं देखने का निर्णय आईएमए बिहार शाखा ने राष्ट्रीय आईएमए के निर्देश पर लिया है। 


आईएमए ने योग गुरु बाबा रामदेव की तरफ से एलोपैथी को लेकर दिए गए बयान और चिकित्सकों पर लगातार हो रहे हमले के विरोध में आंदोलन शुरू किया है। आईएमए के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार के मुताबिक कोरोना, आईसीयू इमरजेंसी सेवाएं इससे प्रभावित नहीं होंगी। राज्य के चिकित्सक ओपीडी में मरीज नहीं देखेंगे और साथ साथ काला बैज लगाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। डॉ. अजय कुमार और सचिव डॉ. सुनील कुमार ने दावा किया कि इसमें एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन, जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन और चिकित्सकों के अन्य संगठन भी शामिल होंगे। आईएमए का कहना है कि चिकित्सकों के साथ मारपीट के कई मामलों में एफआईआर दर्ज होने के बाद भी कुछ नहीं हुआ।


बाबा रामदेव को के बयान को लेकर डॉक्टरों ने मोर्चा खोल रखा है। बाबा रामदेव के खिलाफ कई जगह कम्प्लेन भी दर्ज कराई गई है। आईएमए जैसी संस्था ने प्रधानमंत्री से यह मांग की है कि बाबा रामदेव के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाए। आज ओपीडी सेवा बंद करने के फैसले के बाद डॉक्टरों को उम्मीद है कि सरकार बाबा रामदेव के खिलाफ सख्त होगी।