ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम

Home / bihar / Bihar News: पूर्व BJP MLC की शादी की सालगिरह पर अक्षरा सिंह को...

Bihar News: पूर्व BJP MLC की शादी की सालगिरह पर अक्षरा सिंह को देखकर बेकाबू हुई भीड़, पुलिस ने भांजी लाठियां

Bihar News: औरंगाबाद में बीजेपी के पूर्व एमएलसी राजन कुमार सिंह और उनकी पत्नी ममता सिंह की शादी की 25वीं सालगिरह पर आयोजित कार्यक्रम में जबरदस्त हंगामा हुआ है। भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह को देखकर भीड़ बेकाबू हो गई।

01-Mar-2025 09:19 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Bihar News: बिहार के औरंगाबाद में बीजेपी के पूर्व एमएलसी राजन कुमार सिंह और उनकी पत्नी ममता सिंह की शादी की 25वीं सालगिरह पर आयोजित कार्यक्रम में जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। इस भव्य आयोजन में करीब 80,000 लोगों को निमंत्रण पत्र भेजे गए थे, और एक लाख लोगों के खाने की व्यवस्था की गई थी। शहर के गेट स्कूल मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।


वेडिंग ऐनीवर्सरी के कार्यक्रम में कई भोजपुरी गायक-गायिकाओं को बुलाया गया था। भोजपुरी जगत की कई हस्तियों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था। भोजपुरी गायिका अक्षरा सिंह एवं अनुपमा यादव जब मंच पर पहुंची तो भीड़ बेकाबू हो गई। अक्षरा सिंह की एक झलक  पाने के लिए मारामारी मच गई। जिसके बाद भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी। जिससे कार्यक्रम में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया।


बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में रात को करीब साढ़े नौ बजे भोजपुरी गायिका अक्षरा सिंह एवं अनुपमा यादव मंच पर पहुंची। जैसे ही वे अपनी गायिकी शुरू की, लोगों की भीड़ बेकाबू हो गई। लोग बैरिकेड को पार कर मंच के नजदीक आ गए। भीड़ को बेकाबू होता देख पुलिस ने उन्हें स्टेज से पीछे करने की कोशिश की मगर वे पीछे नहीं हटे। सभी दर्शक दोनों गायिकाओं को नजदीक से देखने और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए स्टेज की तरफ बढ़ रहे थे। भीड़ को अनियंत्रित होता देख पुलिस ने लाठियां भांजी जिससे दर्शक उग्र हो गए और उनसे हाथापाई करने लगे। इस दौरान भीड़ में शामिल कुछ युवकों ने दर्जनों कुर्सियां भी तोड़ डाली। 


भीड़ उग्र होता देख दोनों गायिका और अन्य कलाकार स्टेज छोड़कर चले गए। आपको बता दें कि बीजेपी के पूर्व एमएलसी राजन सिंह की शादी की 25वीं सालगिरह पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसके लिए औरंगाबाद विधानसभा में 80 हजार निमंत्रण पत्र बंटवाए गए थे। साथ ही एक लाख लोगों के खाने की व्यवस्था की गई थी।