हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
15-Jan-2021 11:40 AM
PATNA : आज पटनावासियों को एक और नई सड़क की सौगात देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आर ब्लॉक दीघा सिक्स लेन का उद्घाटन किया. 7.6 किलोमीटर लंबी इस सड़क से दीघा की ओर का सफर अब काफी आसान हो जाएगा. जिसके बाद अब पटना जंक्शन से दीघा पहुंचने में मात्र 10 मिनट का समय लगेगा.
इस सड़क का नाम 'अटल पथ' रखा गया है. इस मौके पर दोनों उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी के साथ ही साथ मंत्री मंगल पांडेय, नितिन नवीन और डॉ संजीव चौरसिया मौजूद रहे.
बता दें कि 379.57 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गई यह सड़क 21 महीनों में बनकर तैयार हुई है.इस सड़क को बनाने में नए-नए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है. उद्घाटन के दौरान सीएम नीतीश ने कहा कि जल्द ही दीघा आर ब्लॉक रोड अटल पथ का एक हिस्सा है गंगा पथ व जेपी सेतु से जोड़ दिया जाएगा. इस पर काम चल रहा है.
सड़क की खासियत-
1.सड़क के दोनों छोर पर सर्विस लेन बनी है.
2. कई जगह नवॉयज बैरियर लगाये गये हैं, इससे सड़क के किनारे रहने वालों को हॉर्न से अधिक परेशानी नहीं होगी.
3. मोहल्लों से पानी निकासी के लिए ड्रेनेज की व्यवस्था की गई है.
4. सड़क पर जगह-जगह कैमरे भी लगाए गए हैं.
5.सड़क पार करने के लिए क्रॉसिंग सहित सड़क सुरक्षा के कई उपाय किए गए हैं.
6. लाइटिंग की पर्याप्त व्यवस्था की गई है, वन विभाग की ओर से पेड़-पौधे लगाए गए.