ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद

Home / bihar / बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: पुलिस जीप से टकराई बुलेट, SSB जवान समेत...

बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: पुलिस जीप से टकराई बुलेट, SSB जवान समेत दो दोस्तों की मौत

Bihar News: अररिया–रानीगंज मार्ग पर देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में खड़ी पुलिस जीप से बुलेट बाइक टकरा गई, जिसमें एसएसबी जवान समेत दो दोस्तों की मौत हो गई।

30-Jan-2026 03:09 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार के अररिया जिले में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। अररिया–रानीगंज मुख्य मार्ग पर गिरहिंडा शोरूम के समीप तेज रफ्तार बुलेट बाइक सड़क किनारे खड़ी पुलिस जीप से टकरा गई। हादसे में एसएसबी जवान समेत दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।


मृतकों की पहचान अररिया आरएस वार्ड संख्या चार निवासी 42 वर्षीय सुधीर कुमार कुशवाहा और फारबिसगंज ट्रेनिंग स्कूल चौक, वार्ड संख्या 21 निवासी 35 वर्षीय विक्की कुमार जायसवाल के रूप में हुई है। सुधीर कुमार कुशवाहा एसएसबी की 52वीं बटालियन, अररिया हेडक्वार्टर में पदस्थापित थे, जबकि विक्की जायसवाल की पत्नी अररिया आरएस स्थित महात्मा गांधी स्मारक उच्च विद्यालय में शिक्षिका हैं।


जानकारी के अनुसार, दोनों दोस्त गुरुवार रात अररिया आरएस में एक शादी समारोह में शामिल हुए थे। देर रात करीब डेढ़ बजे सुधीर, अपने दोस्त विक्की को बुलेट बाइक से अररिया बस स्टैंड छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान गिरहिंडा शोरूम के पास सड़क किनारे खड़ी पुलिस जीप से उनकी बाइक तेज रफ्तार में टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।


स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को सदर अस्पताल अररिया पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।


यातायात थाना अध्यक्ष प्रेम कुमार ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार और रात के समय सड़क पर पर्याप्त रोशनी और संकेतक न होने के कारण यह दुर्घटना हुई। उन्होंने भविष्य में ऐसे हादसों से बचाव के लिए सड़क सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर करने की मांग की है।