बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल
27-Oct-2025 07:37 AM
By RAKESH KUMAR
Bihar News: बिहार के भोजपुर जिले के आरा से एक बड़ी खबर सामने आई है। आरा नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा और बच्चे की मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बामपाली गांव निवासी और सीआईएसएफ दरोगा राजेश कुमार साह की 27 वर्षीय पत्नी खुशबू कुमारी के रूप में हुई है। मृतका के साथ उसका नवजात पुत्र भी नहीं बच सका।
जानकारी के अनुसार, खुशबू कुमारी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन चंदवा मोड़ स्थित निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। इलाज के दौरान ही महिला और उसके नवजात की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया।
गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की। उन्होंने अस्पताल में रखे उपकरणों को क्षतिग्रस्त कर दिया और बाहर खड़ी एक कार को भी तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बावजूद मृतका के परिजनों ने आरा-बक्सर मुख्य मार्ग को चंदवा मोड़ के पास जाम कर दिया, जिससे यातायात व्यवस्था ठप हो गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल में पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं, फिर भी यहां गर्भवती महिलाओं का इलाज किया जाता है। वहीं पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।