बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम
08-Jan-2021 03:54 PM
ARA : बिहार में बढ़ते हुए अपराध और पुलिस की कार्यशैली से केवल आम लोग ही नहीं बल्कि सत्ताधारी दल से जुड़े नेता भी परेशान हैं. युवा जेडीयू के राष्ट्रीय सचिव प्रिंस बजरंगी और उनके साथी के ऊपर 4 महीने पहले हमला हुआ था. चार गोली लगने के बावजूद प्रिंस बजरंगी की किस्मत अच्छी रही कि वह बच गए. शरीर के अंदर अभी भी दो बुलेट फंसी हुई है, लेकिन पुलिस चार महीने बाद भी इस मामले के मुख्य आरोपी दीपक पांडे को गिरफ्तार नहीं कर पाई.
एसपी से लगाई गुहार
सबको पता है कि बिहार में जनता दल यूनाइटेड की सरकार है लेकिन उसके बावजूद जेडीयू नेता के ऊपर हमले के मामले में पुलिस अब तक के मुख्य आरोपी को पकड़ नहीं पाई है. इस वारदात के बाद प्रिंस बजरंगी को सुरक्षा मुहैया कराई गई थी. लेकिन अचानक से उनकी सुरक्षा भी हटा ली गई. युवा जेडीयू नेता को अब समझ में नहीं आ रहा कि वह क्या करें. उन्होंने खुद भोजपुर के पुलिस अधीक्षक से कई बार इस मामले में गुहार लगाई. सुरक्षा के लिए आवेदन किया, लेकिन महीने बाद अब तक उन्हें सुरक्षा गार्ड मुहैया नहीं हो सका है. वह खौफ में हैं. उनका कहना है कि जब उनके खिलाफ घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है तो ऐसे में उनकी जान कैसे सुरक्षित हो सकती है.
सरकार पर सवाल
जेडीयू नेता का कहना है कि बिहार में सुशासन की सरकार है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार क्राइम कंट्रोल के लिए हर दिन पुलिस अधिकारियों को टास्क दे रहे हैं, लेकिन उसके बावजूद पुलिस की कार्यशैली बेहद खराब है. प्रिंस बजरंगी ने आरोप लगाया है कि प्रशासन उनके साथ सौतेला बर्ताव कर रहा है. फोन करने पर एसपी फोन नहीं उठाते और ना ही एसएमएस का जवाब देते हैं. बजरंगी ने कहा कि उनके खिलाफ कुछ मामले दर्ज कराए गए हैं. जो बेबुनियाद है. लेकिन सबसे ज्यादा खौफ उन्हें इस बात का है कि कहीं सुरक्षा के अभाव में उनकी हत्या ना हो जाए.