ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / bihar / रूपेश हत्याकांड को लेकर खीझे नीतीश पत्रकारों पर भड़के, बोले.. पुलिस को डेमोरलाइज...

रूपेश हत्याकांड को लेकर खीझे नीतीश पत्रकारों पर भड़के, बोले.. पुलिस को डेमोरलाइज मत करिए, जंगलराज याद है न

15-Jan-2021 11:12 AM

PATNA : इंडिगो के एयरपोर्ट स्टेशन मैनेजर रूपेश कुमार सिंह की हत्या के 2 दिन गुजर जाने के बाद भी अब तक पुलिस के हाथ खाली है. हर दावे के बावजूद पुलिस अब तक के अपराधियों का कोई सुराग नहीं लगा पाई है. लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपनी पुलिस के ऊपर सवाल उठाना पसंद नहीं है. बिहार में लॉ एंड ऑर्डर की विफलता के बाद नीतीश कुमार बुरी तरह से खींचे हुए हैं. आज नीतीश कुमार से जब रूपेश हत्याकांड को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने मीडिया पर ही अपनी भड़ास निकाल दी.

पटना के बिहार में सब कुछ ठीक है और मीडिया को इस तरह पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाकर उसे अब ऑनलाइन नहीं करना चाहिए. मुख्यमंत्री रूपेश हत्याकांड को लेकर सवाल पूछे जाने से इतने बुरी तरह भड़के हुए थे कि उन्होंने मीडिया को जमकर खरी-खोटी सुना दी. पत्रकारों को यहां तक कह डाला कि आप किसकी तरफ से पत्रकारिता कर रहे हैं.


मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को यह भी कहा कि जंगलराज का वक्त याद कर लीजिए. बिहार में पहले कौन सा दौर था. हालांकि नीतीश कुमार को पुलिस के ऊपर सवाल उठना नागवार गुजरा और वह काफी देर तक के पत्रकारों से ही बहस करते रहे. दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज आर ब्लॉक दीघा पुल का उद्घाटन करने पहुंचे थे और इसी दौरान मीडिया ने उनसे सवाल पूछना शुरू कर दिया. नीतीश कुमार को अपने सुशासन के ऊपर सवाल पसंद नहीं आया और वह पत्रकारों पर ही आरोप मढ़ते नजर आए. 

मुख्यमंत्री तकरीबन 10 मिनट तक पत्रकारों से उलझते रहे. पत्रकार सवाल दागते रहे और नीतीश कुमार यह आरोप लगाने से भी नहीं चूके कि पत्रकार विपक्ष की भाषा बोल रहे हैं. मुख्यमंत्री ने इस दौरान मीडिया के सामने यह भी कहा कि अगर आपको किसी अपराध के बारे में जानकारी मिलती है तो सीधा हमें बताइए. मुख्यमंत्री के इतना कहने के बाद पत्रकारों ने उनसे उल्टे सवाल कर दिया. मीडिया ने पूछा कि आखिर वह सूचना दें तो किसे दें. नीतीश कुमार ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि जानकारी सीधे बिहार के डीजीपी को दीजिए. तब पत्रकारों ने यह आरोप लगाया कि बिहार के डीजीपी फोन नहीं उठाते हैं. मीडिया कर्मियों की तरफ से बार-बार यह कहे जाने के बाद कि डीजीपी को फोन मिला कर देख लीजिए, वह फोन नहीं उठाते है तो नीतीश कुमार ने खुद डीजीपी को फोन मिला दिया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फोन घुमाते ही डीजीपी एसके सिंघल तुरंत हरकत में आ गए और फोन की दो रिंग के बाद ही उठा लिया. तब नीतीश कुमार ने यह कहा कि फोन उठाया करिए डीजीपी साहब.