बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर
02-May-2021 09:00 AM
PURNEA: इस वक्त की बड़ी खबर पूर्णिया से आ रही है जहां अपहृत लोजपा नेता अनिल उरांव की हत्या कर दी गयी। फिरौती की रकम लेने के बाद अपहर्ताओं ने इस घटना को अंजाम दिया है। के. नगर के ढगराहां में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। अनिल उरांव का अपहरण 29 अप्रैल को हुआ था। जिसमें 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी गयी थी। परिजनों ने फिरौती की रकम भी पहुंचायी लेकिन फिरौती देने के बावजूद अपहर्ताओं ने उनकी हत्या कर दी। आशंका जतायी जा रही है कि गोली मारने से पहले उनकी पिटाई की गयी है।
लोजपा के आदिवासी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल उरांव का अपहरण खजांची हाट थाना क्षेत्र से किया गया था। अनिल उरांव की हत्या से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। हत्या की घटना से आक्रोशित लोग सड़क पर उतर गये है। घटना के विरोध में लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया है। इससे पहले शनिवार को भी आक्रोशित लोगों ने अनिल उरांव की बरामदगी को लेकर सड़क को जाम किया था। तब पुलिस के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम हटाया था। आज रविवार को अनिल उरांव का शव मिलने के बाद एक बार फिर से लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचा रहें है।
लोजपा नेता अनिल उरांव की हत्या पर उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि कल शनिवार को भी इस मामले में पूर्णिया के आईजी से बात हुईं थी जिसमें कार्रवाई की बात कही गयी थी। इस मामले में गिरफ्तारी भी हुई है जबकि अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी में पुलिस जुटी हुई है। उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि दोषी बख्शे नहीं जाएंगे वे जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।
गौरतलब है कि शुक्रवार को अपहर्ताओं ने लोजपा नेता अनिल उरांव का अपहरण कर लिया था। जिसके बाद परिजनों से फिरौती के तौर पर 10 लाख रुपए मांगे थे। परिजनों ने अपहृर्ताओं द्वारा बताए गए पते पर 10 लाख रुपये बनभाग बांध के पास पहुंचा दिया गया। जहां बिना नंबर प्लेट की लाल रंग के पल्सर बाइक से दो नकाबपोश युवक आये और कैश से भरा बैग लेकर भाग खड़े हुए। फिरौती की रकम मिलने के बाद अपराधियों ने उनकी हत्या कर दी। अनिल उरांव का शव के. नगर के ढगराहां से बरामद हुआ जिससे इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना से आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क पर जमकर हंगामा मचाया। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजन हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
अनिल उरांव लोजपा आदिवासी प्रकोष्ठ के बिहार प्रदेश अध्यक्ष हैं। वह 2015 और 2020 में कटिहार जिला के मनिहारी से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं । लेकिन दोनों बार उनकी हार हुई। पूर्व में पूर्णिया के बेला रिकाबगंज पंचायत के मुखिया रह चुके हैं।