ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / bihar / अनंत सिंह रहेंगे जेल में या मिलेगी बेल? AK-47 बरामदगी मामले में छोटे...

अनंत सिंह रहेंगे जेल में या मिलेगी बेल? AK-47 बरामदगी मामले में छोटे सरकार की जमानत पर कल होगी सुनवाई

05-Dec-2019 08:03 AM

PATNA: AK-47 और हैंड ग्रेनेड बरामदगी के मामले में मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की नियमित जमानत अर्जी पर कल यानी 6 दिसंबर को सुनवाई होगी. अनंत सिंह को बेल मिल जाएगी या उन्हें जेल में ही रहना पड़ेगा इस पर कोर्ट कल सुनवाई करेगा. एमपी-एमएलए कोर्ट में कल अनंत सिंह की जमानत अर्जी पर सुनवाई होगी.


मोकामा विधायक अनंत सिंह के वकील सुनील कुमार ने नियमित जमानत की अर्जी दायर की है. इससे पहले सीजेएम कोर्ट ने अनंत सिंह की नियमित जमानत की अर्जी खारिज कर दी थी. इस मामले में कल विशेष न्यायाधीश की अदालत में सुनवाई होगी.


आपको बता दें कि एके-47 और दो ग्रेनेड बरामदगी मामले में बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने दिल्ली के साकेत कोर्ट में सरेंडर किया था. जिसके बाद से ही अनंत सिंह जेल में हैं. अनंत सिंह के पैतृक आवास नदवां से एके-47 बरामदगी मामले में विधायक पर UAPA एक्ट भी लगाया गया है.