ब्रेकिंग न्यूज़

PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार

Home / bihar / जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे...

जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया

जेल से रिहाई के बाद अनंत सिंह अपने आवास पर पहुंचे, जहां समर्थकों ने उनका फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया और आतिशबाजी की। मीडिया ने जब मोकामा विधायक से पूछा कि बार-बार आप ही को क्यों फंसाया जाता है, इस पर अनंत सिंह बोले कि काहे फंसाता है हम का जाने।

23-Mar-2026 06:56 PM

By First Bihar

PATNA: बेऊर जेल से रिहा होने के बाद मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह पटना स्थित अपने आवास पर पहुंचे। जहां पहले से हजारों समर्थक मौजूद थे और अपने नेता को देखने के लिए टकटकी लगाये बैठे थे। जैसे ही अनंत सिंह की गाड़ी वहां पहुंची लोग उनकी एक झलक पाने को बेचैन दिखे। फूल-मालाओं के साथ अनंत सिंह का स्वागत किया गया। अपने नेता को देखते ही लोग छोटे सरकार जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। 


समर्थकों की भारी भीड़ को देखकर अनंत सिंह गदगद हो गये। समर्थकों की भीड़ को देख कहने लगे कि चल जा कुल आदमी बाद में अईया। लेकिन नेता को देख समर्थकों का उत्साह कम नहीं हो रहा है। अनंत सिंह के समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की और अपने नेता के समर्थन में नारे लगाने लगे। अनंत समर्थक अमरजीत राय ने बताय कि पूरा बिहार अनंत मय है। आतिशबाजी हो रही है। 


समर्थक ने कहा कि अनंत दा की रिहाई की खुशी में कल मंगलवार को क्षेत्र में 50 किलोमीटर लंबा रोड शो होगा। सुबह 8 बजे बड़हिया में मां भगवती का दर्शन अनंत दा करेंगे। आज पटना में जश्न का माहौल है तो वही कल मोकामा में जश्न मनाया जाएगा। अनंत सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि घटना के दिन हम 4 किलोमीटर दूर खड़े थे और मुझे झूठे के फंसाया गया है। मीडिया ने पूछा कि बार-बार आपही को क्यों फंसाया जाता है, इस पर अनंत सिंह बोले कि काहे फंसाता है हम का जाने। 


जब अनंत सिंह बेऊर जेल से बाहर निकले तब जेल के बाहर खड़े समर्थक उन्हें देख अनंत सिंह जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। समर्थकों ने माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। पहले से जेल के बाहर खड़ी अपनी गाड़ी में बैठकर अनंत सिंह पटना आवास के लिए रवाना हो गये। जहां पहले से हजारों लोग उनके इंतजार में खड़े हैं। उनकी रिहाई को लेकर पटना आवास पर भोज का आयोजन किया गया है। हजारों कार्यकर्ताओं के लिए खाना बनाया गया है। अभी अनंत सिंह पटना आवास पर ही रहेंगे। कल 24 मार्च को मोकामा के नदमा स्थित अपने गांव जाएंगे। इस दौरान भव्य रोड शो निकाला जाएगा।


अनंत सिंह के जेल से छूटने की खुशी में उनके आवास पर भोज का आयोजन किया गया है। हजारों लोगों के खाने की व्यवस्था की गयी है। इसे बनाने के लिए कई कारीगर लगे हुए हैं। बताया जाता है कि अनंत सिंह मंगलवार को पटना से बड़हिया के लिए प्रस्थान करेंगे और इस दौरान रास्ते में रोड शो होगा। अनंत सिंह बड़हिया के प्रसिद्ध महारानी स्थान में पूजा भी करेंगे।


बता दें कि छोटे सरकार के नाम से प्रसिद्ध अनंत सिंह को विधानसभा चुनाव के दौरान अरेस्ट किया गया था। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर बेऊर जेल भेजा था। यह घटना 30 अक्टूबर 2025 को हुई थी, जब चुनाव प्रचार के दौरान अनंत सिंह और जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के समर्थक मोकामा टाल में भिड़ गए थे। इस दौरान दुलारचंद यादव की हत्या कर दी गयी थी। दुलारचंद यादव मोकामा टाल के पुराने दबंग थे, पीयूष प्रियदर्शी का प्रचार कर रहे थे।


जेल में रहते हुए भी अनंत सिंह ने जेडीयू प्रत्याशी के रुप में विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत भी हासिल की। मोकामा के बाहुबली पूर्व सांसद सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी को उन्होंने हरा दिया। इससे पहले अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी मोकामा की विधायक थीं। नीलम देवी 2020 में लालू की पार्टी आरजेडी के टिकट पर चुनाव जीत चुकी थीं, लेकिन 2024 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महागठबंधन से एनडीए में लौटने के बाद बहुमत परीक्षण के दौरान सत्ता पक्ष के साथ चली गयी। 


अनंत सिंह पिछले साल भी एक गोलीबारी मामले में गिरफ्तार हुए थे और कई महीने जेल में रहे। जेल से निकलने के बाद उन्होंने ऐलान किया था कि वह 2025 का चुनाव खुद लड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा था कि उनकी पत्नी ने जनता के काम को ठीक से नहीं संभाला, इसलिए वे खुद मोकामा की जनता की सेवा के लिए चुनाव लड़ेंगे। अनंत सिंह कई बार जेल जा चुके हैं और उनके मुकदमों के खत्म होने या जमानत मिलने के बाद ही बाहर आते रहे हैं। आज उनकी रिहाई हो गई है। अपने नेता का एक झलक पाने के लिए कार्यकर्ता दोपहर से ही जेल के बाहर जमे हुए थे। हाथ में फूल-माला लेकर वो अपने नेता के इंतजार में जेल के बाहर खड़े थे। उधर आवास पर भी हजारों की संख्या में समर्थक इंतजार कर रहे थे। जहां समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। अनंत सिंह जिंदाबाद और छोटे सरकार जिंदाबाद से पूरा इलाका गूंज उठा।